Search

 
 
 

पुलिस मुख्यालय में हाई लेवल बैठक 29-30 मई को, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की होगी समीक्षा

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि बैठक को प्राथमिकता के तौर पर लिया जाये  सभी अधिकारियों को तय समय पर पूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित रहना है.
 

 Ranchi :  झारखंड में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय में दो दिवसीय अहम बैठक बुलाई गई है.  

 

यह बैठक 29 और 30 मई को आयोजित होगी. बैठक की अध्यक्षता राज्य के पुलिस महानिदेशक करेंगे, जिसमें राज्यभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे.

 

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि बैठक को प्राथमिकता के तौर पर लिया जाये  सभी अधिकारियों को तय समय पर पूरी तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित रहना है.

 

इस दौरान राज्य में अपराध की मौजूदा स्थिति, लंबित मामलों की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग को और मजबूत बनाने के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा होगी. 

 

बैठक में स्पेशल ब्रांच, मानवाधिकार, सीआईडी, अभियान, मुख्यालय, झारखंड जगुआर और प्रोविजन शाखा के आईजी के अलावा सभी जोनल आईजी, रेंज डीआईजी और जिले व विभिन्न इकाइयों के एसएसपी और एसपी शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस दौरान कई अहम दिशा-निर्देश भी जारी किये जा सकते हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही