Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जोशीमठ संकट पर पीएमओ में आज उच्चस्तरीय बैठक, उत्तराखंड सरकार के अधिकारी भी होंगे शामिल

NewDelhi : उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने और कई स्थानों पर घरों में दरारें पड़ने की घटनाओं के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) आज रविवार दोपहर उच्चस्तरीय बैठक कर रहा है. सरकारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा कैबिनेट सचिव, केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्यों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इसे भी पढ़ें : कड़ाके">https://lagatar.in/amidst-the-bitter-cold-bharat-jodo-yatra-moves-towards-kurukshetra-rahul-will-perform-aarti-in-brahma-sarovar/">कड़ाके

की ठंड के बीच भारत जोड़ो यात्रा कुरुक्षेत्र की ओर बढ़ी, ब्रह्म सरोवर क्षेत्र में शाम में आरती करेंगे राहुल

उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे

जानकारी दी गयी कि बैठक में जोशीमठ जिला प्रशासन और उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल होंगे. जान लें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लेने के लिए कल जोशीमठ का दौरा किया था. इससे एक दिन उन्होंने लगभग 600 प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया था. इसे भी पढ़ें :  प्रशांत">https://lagatar.in/prashant-kishor-taunts-rahul-gandhi-is-a-very-big-man-there-is-no-comparison-of-my-journey-with-bharat-jodo-yatra/">प्रशांत

किशोर ने तंज कसा, राहुल गांधी बहुत बड़े आदमी हैं, भारत जोड़ो यात्रा से मेरी यात्रा की कोई तुलना नहीं

जोशीमठ सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है

धामी ने कहा था कि जोशीमठ सांस्कृतिक, धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है और इसे बचाने के सभी प्रयास किये जायेंगे. जोशीमठ बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब जैसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों तथा अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग स्थल औली के लिए प्रवेश द्वार है और इसके सामने बहुत बड़ी चुनौती आ खड़ी हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही