Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पुलिस और CRPF की हाई लेवल मीटिंग, सख्त नक्सल अभियान पर जोर

Advertisement
Advertisement
Lohardaga: भाकपा माओवादियों के खिलाफ अभियान को लेकर CRPF और झारखंड पुलिस के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक हुई. गुरुवार को हुई बैठक में नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर रणनीति तैयार की गई. बताया जा रहा है कि पिछले दिनों जिस तरह सख्ती से ऑपरेशन संचालित किया गया, उससे भी सख्त अभियान चलाया जाएगा. इसी को लेकर गुरुवार को सीआरपीएफ आईजी, झारखंड पुलिस के आईजी ऑपरेशन और एसटीएफ के डीआईजी हैलीकॉप्टर से लोहरदगा पहुंचे. लोहरदगा में हाई लेवल मीटिंग हुई. जिसमें नक्सल विरोधी अभियान को लेकर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें-यूक्रेन">https://lagatar.in/daughter-of-jamshedpur-entrepreneur-trapped-in-ukraine-singhbhum-chamber-tweeted-and-sought-help-from-the-ministry-of-external-affairs/">यूक्रेन

में फंसी जमशेदपुर के उद्यमी की पुत्री, सिंहभूम चैंबर ने ट्वीट कर विदेश मंत्रालय से मांगी मदद

सुदूरवर्ती जंगलों में सुरक्षाबल हथियारों की तलाश कर रहे

सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि नक्सलियों की ओर से जंगलों में हथियार छिपाकर रखा जा रहा है. इस सूचना के आधार पर पेशरार थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती जंगलों में सुरक्षाबलों की ओर से हथियारों की तलाश की जा रही है. इस तलाशी अभियान के बाद उच्च स्तरीय बैठक हुई. इस बैठक में सीआरपीएफ आईजी राजीव सिंह, झारखंड पुलिस के आईजी ऑपरेशन अमोल वी होमकर, झारखंड एसटीएफ के डीआईजी अनूप बिरथरे के साथ साथ एएसपी अभियान दीपक कुमार पांडे, एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह सहित कई वरीय पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-राज्य">https://lagatar.in/students-being-deprived-of-minority-scholarship-scheme-in-the-state-government-should-take-action-against-the-culprits-afzal-anees/">राज्य

में अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना से वंचित हो रहे छात्र, दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार : अफजल अनीस
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही