Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नये CBI निदेशक को लेकर आज उच्च स्तरीय बैठक संभव, बढ़ सकता है सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल

New Delhi : खबर है कि नये CBI निदेशक को लेकर आज शनिवार को उच्च स्तरीय बैठक हो सकती है. बैठक में प्रधानमंत्री, CJI सहित विपक्ष के नेता शामिल होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार CBI निदेशक को चुनने वाली कमेटी CBI डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल बढ़ा सकती है. उनका 2 साल का कार्यकाल 25 मई को पूरा हो रहा है.                                                                                ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

जायसवाल ने 26 मई 2021 को CBI की कमान संभाली थी

जान लें कि महाराष्ट्र कैडर के 1985 बैच के IPS अधिकारी और मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त सुबोध कुमार जायसवाल ने 26 मई 2021 को CBI की कमान संभाली थी. सूत्रों का कहना है कि उनका कार्यकाल पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है. CBI डायरेक्टर का चयन एक उच्च स्तरीय कमेटी के जरिए किया जाता है. जिसमें प्रधानमंत्री, भारत के चीफ जस्टिस और लोकसभा के विपक्ष के नेता शामिल होते हैं.  इसमें दो साल का निश्चित कार्यकाल होता है, लेकिन इसे पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है.

CBI चीफ सीनियर बैच के IPS अफसरों में से चुना जाता है

CBI चीफ के पद के लिए सबसे सीनियर IPS बैच यानी 1984 से 1987 के बीच के अफसरों के नामों पर विचार किया जायेगा. सिलेक्शन पैनल सीनियॉरिटी, ईमानदारी, एंटी करप्शन केसों की जांच के एक्सपीरियंस के आधार पर CBI डायरेक्टर का चयन करेगी.

सुबोध जायसवाल बेदाग छवि के अफसर माने जाते हैं

सीनियर IPS अधिकारी सुबोध जायसवाल बेदाग छवि के अफसरों में गिन जाते हैं.उन्हें 2009 में प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से भी नवाजा जा चुका है. जासूसों का मास्टर कहे जाने वाले जायसवाल रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. वह कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव भी रह चुके हैं. वह प्रधानमंत्री, पूर्व पीएम और उनके परिवारों की सुरक्षा करने वाले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के इंटेलिजेंस ब्यूरो में भी रह चुके हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही