Search

 
 
 

हजारीबाग: विभावि में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उच्च स्तरीय बैठक

 
Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की गई. इसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति सुमन कैथरीन किसपोट्टा ने की. बैठक का संचालन विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) मिथिलेश कुमार सिंह ने किया. स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन के लिए कई उप समितियां गठित की गई हैं. प्रस्ताव लाया गया कि सभी उप समितियां अपनी-अपनी बैठक कर अपने दायित्व के निर्वहन को सुनिश्चित करेंगी. समूह गान प्रतियोगिता के लिए स्नातकोत्तर विभागों के दल के चयन हेतु प्रक्रिया का आयोजन 10 अगस्त के अपराह्न 12:30 से किया जाएगा. 13 अगस्त को सभी उप समितियां के संयोजकों की बैठक कुलपति सभा कक्ष में अपराह्न 3:00 बजे से आयोजित करने का प्रस्ताव लिया गया. तय हुआ कि महाविद्यालयों को निर्देश दिया जाएगा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे की सांस्कृतिक प्रस्तुति स्तरीय हो. बैठक में विश्वविद्यालय के वित्त परामर्शी सुनील कुमार सिंह, कुलसचिव मोहम्मद मोख्तार आलम के अलावे अच्छी संख्या में संख्या अध्यक्ष विभाग अध्यक्ष एवं शिक्षक उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेश">https://lagatar.in/bangladesh-violence-protestors-enter-prime-ministers-residence-sheikh-hasina-leaves-dhaka/">बांग्लादेश

हिंसा : प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में घुसे, शेख हसीना ने छोड़ा ढाका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही