Search

 
 
 

परीक्षाओं के लिए नंदन निलेकणी के नेतृत्व में बनी हाई पावर कमेटी: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर घोषणा की है कि कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए हाई पावर कमेटी बनायी गयी है. इस कमेटी का नेतृत्व नंदन निलेकणी करेंगे.
 
पीएम मोदी (R) नंदन निलेकणी (L)

Lagatar Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर घोषणा की है कि कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए हाई पावर कमेटी बनायी गयी है. इस कमेटी का नेतृत्व नंदन निलेकणी करेंगे.

 

कमेटी की अनुशंसा के आधार पर नियम तय किये जायेंगे. भविष्य में इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कैसे त्रुटिपूर्ण परीक्षाएं हों. परीक्षा में टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो, ताकि किसी तरह की लिकेज की आशंका ना रहे.

 

पीएम मोदी ने आगे कहा है कि केंद्र सरकार परीक्षाओं में गड़बड़ियों को रोकने के लिए कानून बना रही है. गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. संसद में कानून पास किया जाएगा. परीक्षाओं में धांधली को किसी भी कीमत में स्वीकार नहीं किया जा सकता.

 

उल्लेखनीय है नीट पेपर लीक होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने बड़ा आंदोलन चलाया. विपक्षी दलों ने इस आंदोलन को समर्थन दिया. देखते-देखते आंदोलन देश भर में शुरु हो गया. जिसके बाद  25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा.

 

नंदन निलेकणी देश के आईटी उद्यमी हैं. वह इंफोसिस के सह संस्थापक और गैर कार्यकारी अध्यक्ष हैं. आधार सेवा को लागू करने में बनी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के पहले अध्यक्ष थे. वर्ष 2006 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही