Search

 
 
 

हाई रिस्क जोन वर्कर्स को जल्द किया जाएगा वैक्सीनेट, 22 श्रेणी के इन लोगों का चयन

 

Ranchi: राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य सरकार अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन देने की तैयारी में है. पहले हेल्थ केयर वर्कर्स, इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स, 45 साल से ऊपर आयु वर्ग के लोगों के बाद 18 से 44 साल के आयु के लोगों को वैक्सीनेट किया जा रहा है. अब स्वास्थ विभाग हाई रिस्क जोन में काम करने वाले लोगों को वैक्सीन देने की तैयारी में है.

हाई रिस्क जोन में काम करने वाले 22 श्रेणी के लोगों को दिया जाएगा वैक्सीन

स्वास्थ्य विभाग के वरीय आईईसी प्रभारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा कि हाई रिस्क जोन में काम करने वाले 22 श्रेणी को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना का टीका दिया जाएगा.

इन्हें दिया जाएगा कोरोना का टीका

आईएसी के प्रभारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा कि सब्जी विक्रेता, दूध विक्रेता, ऑक्सीजन प्लांट में काम करने वाले लोग ऑक्सीजन प्लांट में रिफिलिंग का काम करने वाले लोग, ऑक्सीजन ट्रक के ड्राइवर, रेलवे में कार्यरत टीटीई, रेल ड्राइवर, फील्ड में काम करने वाले पत्रकार, पेट्रोल पंप के कर्मचारी, होम डिलीवरी से जुड़े हुए लोग, न्यूज़पेपर के हॉकर, मिल्क डिस्ट्रीब्यूटर, चेक पोस्ट पर कार्यरत कर्मचारी, टोल बूथ के कर्मचारी, होटल-रेस्टोरेंट के कर्मचारी, समान के सप्लायर, राशन विक्रेता, परिवहन से जुड़े हुए लोग (टैक्सी, ऑटो, रिक्शा चालक), वकील, कोर्ट के कर्मचारी, कोरोना काल में काम करने वाले एनजीओ के सदस्य, जेल में काम करने वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- 2021">https://lagatar.in/2021-appointment-year-claim-failed-finding-difficult-job-in-jharkhand/78161/">2021

नियुक्ति वर्ष का दावा फेलः झारखंड में नौकरी लोहे के चने चबाने के समान, पढ़ें रिपोर्ट

नहीं होगा डोर टू डोर वैक्सीनेशन कार्यक्रम

स्वास्थ्य विभाग के वरीय आईईसी प्रभारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने कहा है कि डोर टू डोर वैक्सीनेशन का कार्यक्रम नहीं किया जाएगा. घर के आसपास ऐसे जगह का चयन किया जाएगा जहां अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन दिया जा सके. इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, स्कूल भवन, कॉलोनी का रेजिडेंशियल भवन को टीकाकरण के लिए सेंटर बनाया जाएगा.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही