Search

लातेहार: चंदवा में हाइवा दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

Latehar: चंदवा में ओवर स्पीड में एक हाइवा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. उसकी पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के लाधुप ग्राम निवासी मंटू मुंडा (45) के रूप में की गयी है. घटना शुक्रवार देर रात की है. बालूमाथ की ओर से रही हाइवा ट्रक (जेएच-02बीपी- 7117) कुजरी मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जाता है कि वाहन में कोयला लदा था. दुर्घटना में वाहन के पलटने से कोयला लगभग तीस फीट दूर तक बिखर गया. मृतक चालक अपने पीछे गर्भवती पत्नी और तीन छोटे बच्चें को छोड़ गया है. चंदवा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया है. इसे भी पढ़ें - सीएम">https://lagatar.in/cm-announced-jmm-and-congress-will-contest-elections-on-70-seats/">सीएम

ने किया ऐलानः झामुमो और कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp