Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

Ranchi: रिंग रोड में हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी. इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई. यह घटना धुर्वा थाना क्षेत्र सीठियो स्थित रिंग रोड के पास हुई है. मृतक युवक की पहचान ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के गुड़गांव का रहने वाला आशीष और अजय के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर रिंग रोड से जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज गति से जा रही हाइवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. मौके पर ही दोनों युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में ले लिया. इसे भी पढ़ें - JSSC">https://lagatar.in/notice-to-jssc-from-high-court-on-pil-investigating-jssc-cgl-paper-leak/">JSSC

CGL पेपर लीक की जांच वाली PIL पर हाईकोर्ट से JSSC को नोटिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही