Search

चतरा: आम्रपाली परियोजना में हड़ताल पर गए हाइवा मालिक

Chatra: टंडवा में आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में मंगलवार को विस्थापित हाइवा ऑनर संयोजक मंडली के बैनर तले आठ सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर चले गये. वाहन मालिकों ने बताया कि कम भाड़ा दर में नकास कंपनी द्वारा गहरे खदान से कोयले की लोडिंग का विरोध होने पर पूर्व में कंपनी द्वारा की गई लिखित घोषणा पूरी तरह विफल हो गयी है. जिससे नाराज़ होकर संघ के निर्देश पर 5 नंबर बेरियर के समीप वाहन मालिक अपने-अपने वाहनों को खड़ा कर दिनभर डटे रहे. बता दें कि वाहन मालिकों के आंदोलन से टंडवा एनटीपीसी प्लांट में आम्रपाली से कोयले की ढुलाई पूरी तरह से बाधित रही. दूसरी ओर आंदोलन स्थल में वार्ता के लिए ट्रांसपोर्टिंग कंपनी प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा. इससे लोगों में घोर नाराज़गी देखी गई. संघ के अध्यक्ष बिजय साहु ने कहा कि वाहन मालिक अपनी मांगों को लेकर पूरी तरह अडिग हैं. ट्रांसपोर्टिंग कंपनियां झूठी घोषणाओं से लोगों को अबतक गुमराह करते रहे हैं. बताया कि ठोस पहल होने तक आंदोलन जारी रहेगा. दूसरी ओर पीएनएम कंपनी के मोहन कुमार ने मनवाटोंगरी सड़क से कोयले की ढुलाई के लिए लिखित तौर पर दो दिनों का मोहलत लिया है. इस मौके पर ईश्वरी साहु, गणेश साहु, रंजीत कुमार, सुरेश साहु, बसंत साहु, मनोज राम, पवन कुमार, दीपक महतो, होरिल कुमार समेत दर्जनों मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-rape-murder-case-sc-takes-a-tough-stand-says-the-country-cannot-wait-for-another-rape/">कोलकाता

रेप-हत्या मामला : SC का कड़ा रुख, कहा, देश एक और दुष्कर्म का इंतजार नहीं कर सकता…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//