Search

 
 
 

छह साल बाद फिर शुरू होगी HILचैंपियनशिप, महिलाओं की भी होगी प्रतियोगिता

 
Shubham Kishore Ranchi: 2013 में शुरू हुई हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) चैंपियनशिप छह साल बाद फिर से शुरू होगी. इसकी पुष्टि हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने की है. भोला नाथ सिंह ने बताया कि इस साल एचआईएल का आयोजन किया जाएगा. इसके प्ररूप और तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा. उन्होनें बताया कि इस वर्ष इस लीग में 8 टीमें होगी. इससे पहले 6 टीमें खेलती थी. इसके अलावा नए हॉकी लीग में पुरुषों के अलावा महिलाओं की प्रतियोगिता शामिल की जाएगी. जिसमें 4 टीमों के बीच मुकाबला होगा. इसे पढ़ें- मणिपुर">https://lagatar.in/protest-against-manipur-violence-jharkhand-christian-youth-associations-human-chain-on-23-july/">मणिपुर

हिंसा का विरोध, 23 जुलाई को झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन का मानव श्रृंखला
मालूम हो कि एचआईएल की शुरूआत 2013 में हुई थी जो एक शहर-आधारित फ्रेंचाइजी लीग प्रतियोगिता थी. यह क्रिकेट के आईपीएल की तरह हॉकी की लीग प्रतियोगिता थी जहां भारत के अलावा विदेशी खिलाडी़ भी अपना हुनर दिखाते थे. साथ ही यह लीग प्रतियोगिता उभरते भारतीय हॉकी खिलाड़ियों को अपने कौशल दिखाने के लिए मंच प्रदान करती थी. हालांकि अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर में वयस्तता और बढ़ती वित्तीय बाधाओं के कारण इस लीग प्रतियोगिता को 2017 में बंद कर दिया गया था. 2013 से 2017 तक एचआईएल जनवरी-फरवरी में आयोजित किए गए थे. जिसमें रांची राइनोज़, रांची रेज, दिल्ली वेवराइडर्स, कलिंगा लांसर्स और पंजाब वॉरियर्स ने एक-एक खिताब जीता था. इसे भी पढ़ें- खूंटी">https://lagatar.in/khunti-and-lohardaga-parliamentary-seat-congress-appointed-assembly-wise-co-ordinator/">खूंटी

व लोहरदगा संसदीय सीट : कांग्रेस ने विधानसभा वार को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया

एचआईएल में थी धौनी की टीम

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने एचआईएल में 2014 में टीम उतारा था. उन्होंने सहारा एडवेंचर स्पोर्ट्स लिमिटेड के साथ मिलकर ``रांची रेज`` टीम के मालिक बने थे. उनकी टीम ने 2015 में तीसरे हीरो हॉकी इंडिया लीग चैंपियशिप का खिताब हासिल किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही