Search

 
 
 

HIL: जर्मनी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई, समापन समारोह में पत्नी संग शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

 
Ranchi: एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर का आखिरी मुकाबला पहले और दूसरे स्थान के लिए खेला गया. एक तरह पूरी प्रतियोगिता में अपराजित यूएसए थी और दूसरी तरफ अनुभव से भरी जर्मनी की टीम. जर्मनी ने इस मुकाबले को 2-0 से जीतकर पहले स्थान पर रहते हुए पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया. जर्मनी पूरे मुकाबले में यूएसए पर हावी रही. मैच के तीसरे मिनट में जीते फ्लेसचुट्स ने फील्ड गोल कर 1-0 की लीड ली. वहीं दूसरा गोल जर्मनी के लिए 20वें मिनट में सोंजा जिमरमेन ने किया. उन्होंने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया. पूरे मैच में जर्मनी ने 12 पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किये. वहीं एचआईएल के समापन समारोह में सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-19-jan-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।19 JAN।।कारोबारी की हत्या,विरोध में छत्तरपुर बंद।।ED को आदिवासी संगठनों की चेतावनी।।अवैध खननः CBI जांच पर HC की रोक।।खटास की खबरों पर विराम, नीतीश से मिले लालू।।केंद्र पर बरसे राहुल गांधी।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही