Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुल्लू में बादल फटा, कई सड़कें और मकान क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति भी बाधित

Advertisement
Advertisement
Shimla :  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में आज मंगलवार सुबह बादल फट गया है. इसकी वजह से यहां दो पुल बह गये हैं. साथ ही बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गयी है और कुछ सड़कें ब्लॉक हो गयी है. बादल फटने से मकानों और कृषि योग्य भूमि के भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है. स्थिति की समीक्षा के लिए राजस्व अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि दो पुल और कुछ पशुओं के बह जाने की आशंका है. भुंतर-गड़सा सड़क कई स्थानों पर टूट गयी है. (पढ़ें, IRCTC">https://lagatar.in/technical-flaw-in-irctc-website-app/">IRCTC

 वेबसाइट-ऐप में तकनीकी खामी, पैसे कट जा रहे, लेकिन टिकट नहीं हो रहा बुक, यात्री परेशान )

मलाणा बांध में अभी 30 क्यूसेक अधिक पानी का प्रवाह

कुल्लू के उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने नदी के किनारे बसे गांवों में रह रहे लोगों को सतर्क किया है. वहीं मलाणा बांध दो में दरार पड़ने की वजह से लोगों को वहां से हटाया जायेगा. उन्होंने कहा कि स्थिति अभी गंभीर नहीं है. फिलहाल 30 क्यूसेक पानी का अधिक प्रवाह हो रहा है और दरार पड़ने की स्थिति में मलाणा बांध-एक कुछ समय के लिए पानी रोक सकता है. जिससे लोगों को निकालने के लिए समय मिल जायेगा.
इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-jdu-raised-questions-on-the-age-and-degree-of-samrat-chaudhary-accused-the-state-president-of-forgery/">पटना:

JDU ने सम्राट चौधरी की उम्र और डिग्री पर उठाया सवाल, प्रदेश अध्यक्ष पर फर्जीवाड़े का लगाया आरोप

अबतक 164 लोगों की गयी जान, 5,269 करोड़ की संपत्ति का भी नुकसान

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार,  25 और 26 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. ऐसे में वहां ऑरेंज अलर्ट  जारी किया गया है. इससे पहले मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर ‘येलो’ अलर्ट जारी किया था. राज्य आपदा प्रक्रिया केंद्र के अनुसार, 24 जून को मानसून आने के बाद से राज्य में वर्षाजनित दुर्घटनाओं और सड़क हादसों में 164 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 5,269 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.
इसे भी पढ़ें : मणिपुर">https://lagatar.in/pm-modi-should-give-a-statement-in-parliament-on-manipur-violence-take-the-country-into-confidence-kharge/">मणिपुर

हिंसा पर संसद में बयान दें पीएम मोदी, देश को विश्वास में लें : मल्लिकार्जुन खड़गे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही