Search

 
 
 

हिमाचल पुलिस की पलामू में दबिश, पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Palamu: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को पकड़ने के लिए झारखंड के पलामू में दबिश दी. आरोपी को शहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसे रिमांड पर हिमाचल ले जाया जा रहा है.
 

Palamu: हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को पकड़ने के लिए झारखंड के पलामू में दबिश दी. आरोपी को शहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसे रिमांड पर हिमाचल ले जाया जा रहा है.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार मामला हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के रहने वाले पति-पत्नी वहां काम करने गए थे. इसी दौरान युवक ने अपने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया.

 

घटना के बाद आरोपी झारखंड के पलामू जिले के शहर थाना क्षेत्र में आकर छिपा हुआ था. हिमाचल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी पलामू में ठिकाना बनाए हुए है. सूचना के आधार पर हिमाचल पुलिस की टीम पलामू पहुंची और शहर थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा.

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को हिमाचल प्रदेश ले जाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही