Search

 
 
 

हिमाचल पुलिस का पलामू में छापा, महिला की हत्या मामले में देवर गिरफ्तार

गुड़िया देवी का शव 10 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक घर के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था. पुलिस जांच में सामने आया कि महिसा की हत्या सिर पर वार कर और गला दबाकर की गई है. इसके बाद शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया गया था.
 

Medininagar : हिमाचल प्रदेश में पलामू की महिला की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश में बिलासपुर पुलिस पलामू पहुंची. पुलिस ने पिपराटांड़ और पांकी में छापेमारी कर मृतका गुड़िया देवी के देवर को गिरफ्तार किया है.


जानकारी के अनुसार, गुड़िया देवी का शव 10 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित एक घर के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था. पुलिस जांच में सामने आया कि महिसा की हत्या सिर पर वार कर और गला दबाकर की गई है. इसके बाद शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया गया था. हत्या का आरोप पति गोविंद चौहान व उसके भाई पर है.


घटना के बाद आरोपी पलामू लौट आए थे. हिमाचल पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से पिपराटांड़ और पांकी इलाके में छापेमारी की. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने छापेमारी और गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही