Search

 
 
 

हिमाचल प्रदेश : विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के छह बागी विधायकों को अयोग्य करार दिया, सदस्यता रद्द

 
Shimla : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा कांग्रेस के छह बागी विधायकों को अयोग्य करार दिये जाने का खबर है. विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले से इन विधायकों की सदस्यता रद्द हो गयी है. इन छह कांग्रेसी विधायकों ने पार्टी द्वारा जारी किया गया व्हिप को नहीं माना था. इस वजह से इन सभी पर विधानसभा के अध्यक्ष ने कार्रवाई की है. सूत्रों के अनुसार ये विधायक दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिये गये हैं. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक  सिंघवी चुनाव हार गये 

बता दें कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों के साथ तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा कैंडिडेट हर्ष महाजन के लिए क्रॉस वोटिंग की थी. कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गये थे. इसके बाद हिमाचल सरकार पर संकट के बादल छा गये थे.

 सुक्खू ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है

राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद से ही हिमाचल प्रदेश में सियासी तापमान बढ़ गया है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है. यह भी कहा था कि जिन विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है, वो भी हमारे संपर्क में हैं. आरोप लगाया कि भाजपा हमारी पार्टी को तोड़ना चाहती है, लेकिन कांग्रेस संगठित है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही