Search

 
 
 

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने रजरप्पा मंदिर में की पूजा, संध्या आरती में शामिल हुए

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. संध्या आरती में भी शामिल हुए. उन्होंने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. मंदिर के वरिष्ठ पुजारी सुबोध पंडा ने विधिवत पूजा कराई.
 

Ramgarh : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला सोमवार की शाम सपरिवार रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. उन्होंने माता रानी की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. संध्या आरती में भी शामिल हुए. उन्होंने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. मंदिर के वरिष्ठ पुजारी सुबोध पंडा ने विधिवत पूजा कराई. पूजा के बाद राज्यपाल ने कहा कि मां छिन्नमस्तिके का विशेष महत्व है. इस पवन धरती पर लोग भक्ति व श्रद्धा के साथ अपनी मुरादें लेकर पहुंचते हैं. मां छिन्नमस्तिके देवी के दर्शन के लिए मैं यहां तीसरी बार आया हूं. मां के प्रति आस्था के कारण मैं यहां खिंचे चला आता हूं.


उन्होंने कहा कि अब तो मंदिर का सुंदरीकरण भी हो गया है. यहां का वातावरण काफी अच्छा है. राज्यपाल के आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. मौके पर रामगढ़ एसडीओ अनुराग तिवारी, रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार सहित कई अधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही