Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश :  राहुल गांधी ने कहा, मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ माफ किये, मीडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाये...

नरेंद्र मोदी जब शपथ लेते हैं तो अडानी की कंपनियों के शेयर की कीमतें बढ़ जाती हैं. Nahan :  भारतीय जनता पार्टी के नेता यह कहकर संविधान पर हमला कर रहे हैं कि वे इसे खत्म कर देंगे. राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित कांग्रेस की एक रैली में यह बात कही. राहुल गांधी ने प्रदेश के किसानों से कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में 22 लोगों(अरबपतियों) के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिये, लेकिन हिमाचल प्रदेश को मानसून आपदा के लिए 9,000 करोड़ रुपये नहीं दे सके.                                                                          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

मोदी जब शपथ लेते हैं तो अडानी की कंपनियों के शेयर की कीमतें बढ़ जाती हैं

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जब शपथ लेते हैं तो अडानी की कंपनियों के शेयर की कीमतें बढ़ जाती हैं.   मोदी, अडानी और मीडिया की पार्टनरशिप के कारण हिमाचल के किसानों को सेब का सही दाम नहीं मिलता है. अडानी हिमाचल में सेब के दाम से लेकर देश के पोर्ट, एयरपोर्ट, डिफेंस सेक्टर तक को कंट्रोल कर रहे हैं.  शायद नरेंद्र मोदी को परमात्मा ने कहा होगा कि आपको अडानी की मदद करनी चाहिए.

हमें सरकारी विभागों में 30 लाख पदों के खाली होने की जानकारी मिली है

राहुल ने  किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन कीमत (एमएसपी) लागू करने और  कृषि ऋण माफ करने की बात कही.  राहुल गांधी ने मीडिया पर भी हमलावर होते हुए कहा कि उसने अपनी विश्वसनीयता खो दी है.  कहा कि आपने मीडिया में कभी सेब के किसानों की आवाज नहीं सुनी होगी, लेकिन अंबानी की शादी जरूर देखी होगी।. नरेंद्र मोदी ने देश में 22 अरबपति बनाए, हम देश में करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं. राहुल ने निर्धन परिवारों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने के लिए हर साल एक लाख रुपये देने का भी वादा किया.  कहा कि हमें सरकारी विभागों में 30 लाख पदों के खाली होने की जानकारी मिली है.  हम भारत के युवाओं को इन पदों पर नौकरियां देंगे.  राहुल गांधी ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं के लिए पहली नौकरी पक्का अधिकार कार्यक्रम की भी घोषणा की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही