Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिमाचल प्रदेश : स्पीकर ने भाजपा के 15 विधायकों को सस्पेंड किया, जयराम ठाकुर ने कहा, कांग्रेस सरकार बहुमत खो चुकी है

Advertisement
Advertisement
Shimla : . हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत और सत्तारूढ़ कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की क्रॉस वोटिंग की वजह से हार के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है. वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने सुक्खू सरकार से इस्तीफा दे दिया है. हुए कहा कि उन्होंने प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को इस संबंध में बता दिया है.                                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

विधानसभा  की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित  

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में आज  कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष(भाजपा) का हंगामा जारी रहा.     विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बड़ा एक्शन लेते हुए भाजपा के 15विधायकों को सदन से सस्पेंड कर दिया.  इसके  बावजूद  भाजपा के विधायक सदन के अंदर ही हैं, उन्हें वहां से हटाने के लिए मार्शल बुलाये गये.  इस बीच भाजपा ने राजभवन में राज्यपाल से मिलने के लिए एक बार फिर समय मांगा है. सस्पेंड विधायकों में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी शामिल हैं.  निलंबित 15 भाजपा विधायकों में जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, लोकेंद्र कुमार, विनोद कुमार, हंस राज, जनक राज, बलबीर वर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुरेंद्र शोरी, दीप राज, पूरन ठाकुर, दिलीप ठाकुर और इंदर सिंह गांधी को आज विधानसभा अध्यक्ष के कक्ष में कथित तौर पर नारेबाजी और दुर्व्यवहार करने के आरोप में विधानसभा अध्यक्ष ने निष्कासित कर दिया. निलंबित भाजपा विधायकों के धरने के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.

राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत नहीं होने के बावजूद सीट जीत ली

मामला यह है कि हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत नहीं होने के बावजूद सीट जीत ली. कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की. तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को वोट दिया. इस वजह से कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों को एक बराबर 34-34 वोट मिले.बराबर वोट मिलने की वजह से पर्ची से हार जीत का फैसला हुआ और भाजपा जीत गयी.

कांग्रेस के बागी विधायक शिमला के लिए रवाना हुए

खबरों के अनुसार कांग्रेस के बागी विधायक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पंचकूलासे शिमला के लिए रवाना हो गये. बता दें कि हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के जिन छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग करते हुए भाजपा के हर्ष महाजन को अपना वोट दिया था. उन विधायकों को भाजपा ने हरियाणा के पंचकूला में ठहराया था.

भाजपा विधायक दल के सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात की

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट जीतने के एक दिन बाद बुधवार को जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के सदस्यों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की. राज्य विधानसभा की 68 सीट में कांग्रेस के पास 40 और भाजपा के पास 25 सीट हैं. बाकी तीन सीट पर निर्दलीयों का कब्जा है. श्री ठाकुर ने राज्यपाल से मिलने से पहले संवाददाताओं से कहा हम राज्यपाल को स्थिति से अवगत कराने के लिए यहां आये हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जब भाजपा सदस्य अपना विरोध दर्ज कराने के लिए अध्यक्ष के कक्ष की ओर जा रहे थे तो मार्शल ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार सदन में बहुमत खो चुकी है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही