Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिमाचल की टीम ने जाना रांची नगर निगम का रेवेन्यू मॉडल

Ranchi : हिमाचल प्रदेश स्थिति धर्मशाला नगर निगम के आयुक्त अनुराग चंदेर शर्मा के नेतृत्व में हिमाचल नगर विकास विभाग के पदाधिकारियों की टीम सोमवार को रांची नगर निगम का रेवेन्यू मॉडल समझने राजधानी पहुंची. टीम ने बेस्ट प्रैक्टिस ऑफ प्रॉपर्टी टैक्स इंप्लीमेंटेशन ऑफ नेशनल डिजिटल मिशन ऑन अर्बन फाइनेंस विषय पर चर्चा की. इससे पहले रांची नगर निगम पहुंची हिमाचल की टीम का रांची नगर आयुक्त शशि रंजन ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया. कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि रांची नगर निगम के रेवेन्यू मॉडल को केंद्र सरकार द्वारा सराहा गया है. इस स्टडी विजिट के तहत विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है एवं बेस्ट प्रैक्टिसेस को अपनाया जा रहा है. आने वाले समय में इस रेवेन्यू मॉडल को और भी ज्यादा मजबूत बनाते हुए निगम के राजस्व में बढ़ोतरी की कोशिश की जायेगी.

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में रांची नगर निगम की राजस्व शाखा के पीएमयू एवं राजस्व संग्रहण के लिए कार्यरत एजेंसी ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी. बैठक में हिमाचल प्रदेश के पालुमपुर नगर आयुक्त डॉ आशीष शर्मा, जगन ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के अन्य प्रतिनिधि के साथ रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – रियल">https://lagatar.in/real-life-based-film-ab-dilli-door-nahin-to-release-in-cinema-halls-across-the-country-on-12th-may/">रियल

लाइफ बेस्ड फिल्म “अब दिल्ली दूर नहीं” 12 मई को देश भर के सिनेमा घरों में होगी रिलीज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही