Search

 
 
 

हिमांशी खुराना को जान से मारने की धमकी,मांगी 10 करोड़ रंगदारी

बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को हाल ही में जान से मारने की धमकी दी गई है. खबर है कि उनसे 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है.
 

Lagatar desk  : बिग बॉस 13 फेम एक्ट्रेस हिमांशी खुराना को हाल ही में जान से मारने की धमकी दी गई है. खबर है कि उनसे 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है. इस बीच एक ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने उनके फैंस और करीबियों की चिंता बढ़ा दी है.

 

 

किसने दी धमकी

वायरल हो रहे ऑडियो में खुद को गैंगस्टर बताने वाला शख्स हिमांशी खुराना से पैसे की मांग करता सुनाई दे रहा है. वह कहता है कि 10 करोड़ रुपये हर हाल में देने होंगे और रकम तैयार रखने की चेतावनी देता है.ऑडियो में शख्स यह भी दावा करता है कि आवाज असली है और इसे फेक समझने की गलती न की जाए. साथ ही नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई है.

पुलिस में शिकायत, सुरक्षा बढ़ाई गई

मामले की गंभीरता को देखते हुए एक्ट्रेस की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. सूत्रों के मुताबिक, फोन और ईमेल के जरिए रंगदारी मांगी गई है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हिमांशी खुराना की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

 

हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक हिमांशी खुराना या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.फिलहाल, पुलिस इस ऑडियो की सत्यता की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी के पीछे कौन लोग शामिल हैं. इंडस्ट्री में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही