Search

 
 
 

लातेहार के 24वें डीसी के रूप में हिमांशु मोहन ने लिया प्रभार, कहा- बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता

 
Ashish Tagore Latehar : हिमांशु मोहन ने बुधवार को लातेहार के 24वें डीसी के रूप में यहां अपना योगदान दिया. उन्होंने समाहरणालय में निवर्तमान डीसी भोर सिंह यादव से पदभार ग्रहण किया. यादव ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया. बता दें कि इससे पहले हिमांशु मोहन पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित थे. पदभार ग्रहण करने के बाद डीसी हिमांश मोहन ने मीडिया से बात की. लगातार. इन के द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए शिक्षा एवं स्वास्थ्य दोनों आवश्यक है. उनका फोकस इन दोनों क्षेत्रों में होगा. कहा कि स्कूल या अस्पताल भवन बनाना आसान है. लेकिन स्कूलों में बेहतर शिक्षा व अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमेशा से मुश्किल रहा है. मूलत: यूपी के लखनउ के रहने वाले डीसी हिमांशु मोहन ने आगे कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विकास कार्यों को धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. कहा अभी वे जिले में नये हैं. जिले को समझेंगे-स्टडी करेंगे. उन्होंने जिले के विकास में जिलेवासियों से सामूहिक भागीदारी की अपील की. कहा कि सामूहिक सहयोग से ही जिले का विकास किया जा सकता है. डीसी ने कहा कि आम आदमी अपनी समस्याओं के लिए सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं. झारखंड">https://lagatar.in/category/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/">झारखंड

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उच्च शिक्षा का हाल-बेहाल

लगातार.इन संवाददाता ने डीसी को लातेहार में उच्च शिक्षा के हाल से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि लातेहार में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है. दो मॉडल डिग्री कॉलेजों का भवन बनकर तैयार है और फरवरी माह में मुख्यमंत्री ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन भी किया था. बावजूद इसके इन दोनों मॉडल डिग्री कॉलेज में नये सत्र में पढ़ाई शुरू नहीं की गई. जबकि नया सत्र आरंभ हो चुका है और महाविद्यालयों में नामांकन हो रहा है. एक मात्र नीलांबर-पीतांबर से सबद्धता प्राप्त बनवारी साहु महाविद्यालय के भरोसे यहां के छात्र हैं. इस पर डीसी हिमांश मोहन ने संज्ञान लेकर इन दोनों डिग्री कॉलेजों को शीघ्र चालू कराने की बात कही. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-australian-experts-said-that-it-is-possible-to-solve-the-worlds-problems-through-the-language-of-space/">धनबाद

: आस्ट्रेलियाई विशेषज्ञों ने कहा, अंतरिक्ष की भाषा से दुनिया की समस्याओं का निदान संभव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही