Search

 
 
 

Jamshedpur News: चाकूबाजी में घायल हिमांशु सिंह की इलाज के दौरान मौत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की सोमवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई.
 

Jamshedpur: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डबल डाउन (डीडी) क्लब के बाहर शनिवार देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की सोमवार को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद से ही उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी. डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.

इसे भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात डबल डाउन क्लब के बाहर दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ चाकूबाजी होने लगी. इस हमले में हिमांशु सिंह समेत कई युवक घायल हुए थे. सभी घायलों को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां हिमांशु सिंह की हालत लगातार गंभीर बनी रही.

 

सोमवार को इलाज के दौरान हिमांशु सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में मातम छा गया. वहीं, इस घटना से इलाके में भी शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

 

इधर, बिष्टुपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं.

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिमांशु सिंह की मौत के बाद अब इस मामले की जांच हत्या की धाराओं के तहत आगे बढ़ाई जाएगी. पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही