Search

हिमंता बिस्व सरमा ने कहा, विधानसभा चुनाव झारखंड की दशा और दिशा तय करेगा...

 Ranchi :  असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव झारखंड की दशा और दिशा तय करेगा. झारखंड निर्णायक मोड़ पर है. राज्य की जनता लूट,भ्रष्टाचार, वादा खिलाफी से निजात चाहती है. जनता सुशासन और विकास के लिए समय का इंतजार कर रही है. वे भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे.

समाज का हर वर्ग इस निकम्मी और भ्रष्ट सरकार से ऊब चुका है

हिमंता ने कहा कि घोषणा पत्र समिति, आरोप पत्र समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है. भाजपा का संकल्प पत्र जनता का संकल्प पत्र होगा. पार्टी जन संपर्क और संवाद के माध्यम से सर्व समावेशी और सर्व स्पर्शी और विकासोन्मुख घोषण पत्र तैयार करे. झामुमो सरकार आरोपों से घिरी सरकार है. समाज का हर वर्ग इस निकम्मी और भ्रष्ट सरकार से ऊब चुका है. हमें इनकी एक-एक नाकामियों को उजागर करते हुए आरोप पत्र तैयार करना जाहिए. हिमंता ने इसके लिए आवश्यक सुझाव दिये.

वोट बैंक की राजनीति ने राज्य की डेमोग्राफी को बदल दिया है :    बाबूलाल

प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बैठक में कहा कि जनता की आशा और उम्मीद भाजपा से जुड़ी है. ठगबंधन सरकार ने राज्य की जनता के लिए एक भी भलाई के काम नहीं किया. यह सरकार साढ़े चार वर्षों केवल राज्य को लूटने में जुटी रही. तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति ने राज्य की डेमोग्राफी को बदल दिया है. जनता उम्मीद भरी नजरों से भाजपा की ओर देख रही है.  भाजपा ने राज्य बनाया है. भाजपा राज्य को लुटते और बर्बाद होते नही देख सकती. हमें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है .नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि ठगबंधन सरकार,आदिवासी,दलित ,पिछड़ा ,महिला ,युवा विरोधी सरकार है. जनता को इस सरकार से निजात दिलानी है

हिमंता  ने जनजातीय समाज के भाजपा नेताओं से मुलाकात की

Ranchi : असम के सीएम सह झारखंड विधानसभा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा से शनिवार को प्रदेश भाजपा के जनजातीय समाज के नेताओं से मुलाकात की. इस कड़ी में हिमंता मधु कोड़ा, गीता कोड़ा, समीर उरांव, अरूण उरांव, सीता सोरेन से उनके आवास में मिले. हिमंता बिस्व सरमा के साथ प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद दीपक प्रकाश, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी भी उपस्थित रहे.   [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp