Search

 
 
 

झारखंड के सीएम बनना चाहते हैं हिमंता बिस्व सरमाः हेमंत सोरेन

 
Ranchi: सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा को घेरा. कहा कि वे झारखंड के सीएम बनना चाहते हैं. पिछले एक साल से वे यहां डेरा डाले हुए हैं. यही नहीं वे सुपारी लेकर पिछले कई साल से हमारी सरकार को गिराने में लगे हुए थे. लेकिन उन्हें असम के आदिवासियों की फिक्र नहीं है. सीएम हेमंत गुरुवार को सारठ में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने मणिपुर को जलने के लिए छोड़ दिया. उनके राज्यों में बेटियों का चीरहरण होता है. इसे भी पढ़ें - जेएमएम">https://lagatar.in/jmm-governments-focus-is-only-on-allowing-infiltrators-to-enter-the-state-babulal/">जेएमएम

सरकार का ध्यान सिर्फ घुसपैठियों को राज्य में घुसाने पर है : बाबूलाल

मुश्किल घड़ी में महिलाओं ने साथ दिया

सीएम कहा कि कोराना जैसी महामारी के वक्त मुश्किल घड़ी में महिलाओं ने साथ दिया. घर-घर जाकर लोगों को मुफ्त भोजन कराने का काम किया. उसी वक्त हमने संकल्प लिया था कि हम महिलाओं को सशक्त करने का काम करेंगे. इसी के तहत हमने उनके खाते में एक-एक हजार रूपए भेजने का काम किया. इसे भी पढ़ें -राज्य">https://lagatar.in/the-ministers-of-the-state-won-and-the-dictators-lost-cm/">राज्य

की मंईयां जीत गई और तानाशाह हार गएः सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही