Search

 
 
 

हिमंता का दावा, चंपाई का पीछा कर रहे झारखंड पुलिस के दो दारोगा दिल्ली पुलिस की हिरासत में

 
  • हिमंता का दावा
  • दिल्ली पुलिस के समक्ष दोनों दारोगा ने स्वीकारा 
  • वह स्पेशल ब्रांच के प्रभारी एडीजी आईजी प्रभात कुमार के कहने पर वह चंपाई सोरेन का पीछा कर रहे थे
LagatarNewsNetwork :  असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि झारखंड पुलिस के दो दारोगा दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का पीछा कर रहे थे. दोनों दारोगा को पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है. दोनों पुलिस की हिरासत में है. हिमंता ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि चंपाई सोरेन अभी झारखंड सरकार में मंत्री हैं. उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है. जब तक वे इस्तीफा नहीं देते हैं, तब तक वो मंत्री हैं. वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं. हिमंता ने कहा कि चंपाई सोरेन एक सप्ताह पहले भी दिल्ली गये थे और वहां तीन दिन रूके थे. वहीं दूसरी बार वो 26 अगस्त को कोलकाता होते हुए दिल्ली गये थे. दोनों ही बार वह अपनी टीम के साथ होटल में रूके थे. हिमंता ने दावा किया कि झारखंड पुलिस के दो दरोगा ने दोनों बार चंपाई सोरेन का पीछा किया थे. इन दोनों को कल (27 अगस्त) शाम को लोगों ने पकड़ा और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया. उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस के समक्ष दोनों दारोगा ने स्वीकार किया है कि स्पेशल ब्रांच के प्रभारी एडीजी आईजी प्रभात कुमार के कहने पर वह दिल्ली में चंपाई सोरेन का पीछा कर रहे थे. हिमंता ने यह भी कहा किया कि चंपाई सोरेन ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज किया है. https://twitter.com/AHindinews/status/1828679776158011732

[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही