Search

हिमंता ने कहा, झारखंड में आदिवासियों की नहीं, घुसपैठियों की सरकार, 23 अगस्त को राज्य का एजेंडा युवा तय करेंगे

असम सीएम ने कहा :  ,  राज्य के युवाओं का 3 लाख ब्याज सहित लौटाये  हेमंत सोरेन, मंइयां योजना भी है धोखा, झारखंड का आदिवासी युवा रो रहा, हेमंत सरकार उन्हें बना रही नक्सली, 23 अगस्त की युवा आक्रोश रैली में शामिल होंगे लाखों युवा  Ranchi :  राजधानी रांची के कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में युवा आक्रोश रैली योजना सम्मेलन का आयोजन हुआ,  जिसमें आगामी 23 अगस्त को होने वाले रैली की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री व विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने मोर्चा कार्यकर्ताओं में जोश भरा. कहा कि इतना झूठ बोलने वाला मुख्यमंत्री कहीं नहीं है. ऐसा लगता है हेमंत सोरेन रात को सपना देखते हैं और सुबह में वादा कर देते हैं. पर जनता जानना चाहती है कि हेमंत सोरेन सच कब बोलते हैं. हेमंत सोरेन न तो वादा निभाते हैं न जनता से माफी मांगते हैं. कहा कि मुख्यमंत्री का बोलने का तरीका डेमोक्रेटिक नहीं है. जनता को धोखा भी दे रहे और 5लाख नौकरी, बेरोजगारी भत्ता, बांग्लादेशी घुसपैठ पर बोलने को तैयार नहीं.

ऐसी सरकार आगे चली तो युवाओं का कोई भविष्य नहीं बचेगा

हिमंता ने कहा कि ऐसी सरकार अगर आगे चली तो राज्य के युवाओं का कोई भविष्य नहीं बचेगा. मंइयां योजना भी धोखा है. दो महीने तक दो हजार देने की बात कर रहे. लेकिन बेटी-बहनों से दलाल -बिचौलिए फार्म भरने में ही एक हजार लूट ले रहे हैं. हेमंत सरकार को कंप्यूटर ने भी रिजेक्ट कर दिया है. कहा कि राज्य की माताओं बहनों को 2हजार रुपया नहीं बल्कि उनके भाई और बेटे को नौकरी चाहिए. हेमंत सोरेन के पास राज्य के बेरोजगार युवाओं का पिछले 60 महीने का 3 लाख बकाया है.जिसे ब्याज सहित मांगने केलिए राज्य का युवा हकदार है. युवाओं का उधार पैसा हेमंत सोरेन के घर में फंसा है.

किसानों की ऋण माफी की बात धोखा

हिमंता ने कहा कि किसानों की ऋण माफी की बात भी धोखा है.जबतक राज्य सरकार बैंक को पैसा नहीं देगी, तब तक बैंक एनओसी नहीं देता है. ये वादा करने में माहिर सरकार है लेकिन निभाती तो भाजपा की सरकार है. भाजपा की सरकार जो वादा करके आती है उसे निभाती है.चाहे केंद्र की हो या फिर प्रदेशों की. 23 अगस्त को राज्य का एजेंडा अब राज्य का युवा तय करेगा. आज राज्य में दो ही प्रमुख मुद्दा है. एक तरफ राज्य सरकार की वादा खिलाफी पर जनता में आक्रोश,  दूसरी तरफ घुसपैठियों से राज्य को बचाना. हमे मिलकर घुसपैठियों से लड़ना है.घुसपैठिए जाति देखकर हमला नहीं कर रहे,  बल्कि हिंदुओं को मार रहे हैं.

19विधानसभा क्षेत्रों  में 20फीसदी से ज्यादा घुसपैठिए बढ़े

हिमंता ने कहा, घुसपैठियों के कारण राज्य की डेमोग्राफी बदल चुकी है.राज्य के 19विधानसभा क्षेत्र में 20फीसदी से ज्यादा घुसपैठिए बढ़े हैं. चाहे तारानगर हो, गोपीनाथपुर हो या गाय बथान यहां आदिवासी मुख्यमंत्री का नहीं घुसपैठियों का शासन चल रहा. हॉस्टल में आदिवासी बेटा रो रहा और हेमंत सरकार उन्हें नक्सली बताकर मुकदमा दर्ज करा रही है. राज्य सरकार को ममता बनर्जी धमकाती है और हेमंत सोरेन चुप रहते हैं. क्या यही अस्मिता की रक्षा है. युवाओं,महिलाओं,किसानों ,गरीबों, आदिवासियो,दलितों को ठगना क्या यही अस्मिता की रक्षा है? युवा आक्रोश रैली नये झारखंड का निर्माण करेगी. इस हुंकार से भविष्य में कोई भी सरकार युवाओं को फिर से ठगने की हिम्मत नहीं करेगी. शिबू सोरेन के बेटे को आगामी 23अगस्त को गद्दी छोड़ने के लिए राज्य की युवा शक्ति बाध्य कर देगी.

राज्य की  कानून व्यवस्था ध्वस्त  है : बाबूलाल

https://lagatar.in/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86/bjp2/"

rel="attachment wp-att-931553">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/BJP2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज राज्य में आम जनता परेशान है.कानून व्यवस्था ध्वस्त है. राज्य के युवाओं को ठगा,किसानों को ठगा ,बहन बेटियों की इज्जत लुटवाई,जल जंगल जमीन को लूटा और लुटवाया. ऐसी सरकार को राज्यहित में एक क्षण भी बने रहने का अधिकार नहीं है. 5साल में विकास का एक उदाहरण भी हेमंत सरकार नहीं दे सकती. अब जनता का भरोसा इस सरकार पर से उठ चुका है. हेमंत सरकार के झूठ को चौक चौराहों पर बार बार दोहराएं. ये सरकार मोदी सरकार की नकल करने को चली, वह भी नहीं कर सकी. जनता को ग्रीन कार्ड से राशन देने की बात की लेकिन एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी. जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. युवा शक्ति आज कमर कसकर राज्य सरकार के खिलाफ खड़ी है. हेमंत सोरेन अब खुद संन्यास नहीं ले रहे तो 23अगस्त को युवा शक्ति उन्हें सन्यास लेने के लिए बाध्य कर देगी.

नये उलगुलान और हुल करने के लिए तैयारः बाउरी

https://lagatar.in/%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86/bjp-33/"

rel="attachment wp-att-931554">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/BJP-33.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड की युवा शक्ति राज्य को लुटेरों, भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए नया उलगुलान और हुल करने के लिए तैयार है. हेमंत सरकार ने ठगकर जनादेश लिया.लेकिन न रोजगार दिया, न बेरोजगारी भत्ता दिया. यही मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने कहा था कि मेरी सरकार में कोई संविदा कर्मी जैसा शब्द नही होगा. लेकिन आज संविदा कर्मी, पारा शिक्षक,दर की ठोकरें खा रहे.लाठियां खा रहे. पहली बार विधानसभा में युवाओं के मुद्दे पर ऐतिहासिक आंदोलन हुआ.लेकिन यह सरकार तानाशाही रवैए से बाज नहीं आयी. अध्यक्ष की ताकत का दुरुपयोग किया. विधायकों के धरने के दौरान सदन की बिजली पानी काटा .अब राज्य का युवा लाठी गोली से डरने वाला नहीं. 23अगस्त को राज्य के युवा हेमंत सरकार का जड़ हिला देंगे.

23अगस्त को युवाओं की रैली नहीं, रैला होगाः कर्मवीर

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आगामी 23अगस्त को युवाओं की रैली नहीं रैला होगा.युवाओं का जन सैलाब हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने को मजबूर कर देगा. युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा और संघर्ष केलिए हमेशा तैयार रहता है. राज्य की युवाओं की आवाज आज युवा मोर्चा है. प्रदेश की भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने केलिए युवा शक्ति तैयार है. राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रूपेश सिन्हा ने और धन्यवाद ज्ञापन मनीष दुबे ने किया.

 सम्मेलन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद आदित्य साहू सहित अन्य शामिल हुए 

सम्मेलन में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,युवा मोर्चा प्रभारी विनय जायसवाल सहित सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू,  डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा,राकेश प्रसाद, बाल मुकुंद सहाय,,विकास प्रीतम,लुइस मरांडी,आरती कुजूर,विकास प्रीतम,भानु प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री मुन्ना मिश्र, सुनीता सिंह,सीमा पासवान ,सरोज सिंह , हेमंत दास, शिवपूजन पाठक सहित सांसद,विधायकगण,प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष गण,जिला प्रभारी गण,मोर्चों के अध्यक्ष,युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे.

     कांग्रेस सिर्फ मुसलमानों की समस्या के लिए हैः हिमंता

Ranchi : असम के सीएम सह बीजेपी झारखंड के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने कहा है कि कांग्रेस सिर्फ मुसलमानों की समस्या के लिए है. हिंदुओं को जाति के आधार पर कांग्रेस विभाजित करना चाहती है. वे शनिवार को रांची में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सीमा की दूसरी तरफ से किसी को भी स्वीकार करने की अनुमति नहीं दी है. एकःदो करोड़ लोगों को अनुमति नहीं दी जा सकती. बांग्लादेशी हिंदुओं को वहीं सुरक्षा प्रदान करना है.

केंद्र का फैसला राज्यों को पालन करना होगा

केंद्र का जो फैसला होगा, उसे राज्यों को पालन करना होगा. कहा कि बांग्लादेश की स्थिति चिंताजनक है. पीएम कूटनीतिक माध्यमों के जरिये इस पर काम करेंगे. उम्मीद है कि वहां की स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए हिमंता ने कहा कि गाजा को लेकर कांग्रेस परिवार और प्रियंका गांधी ने कई ट्वीट किये, लेकिन बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर कितनी बार ट्वीट किया, ये बताना चाहिए. कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि अगर दुनिया में मुसलमानों के लिए कोई समस्या है तो वे उनके लिए हैं. हिंदुओं के लिए नहीं हैं.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp