Search

 
 
 

हिमंता ने कहा, बाल विवाह में शामिल किसी को भी नहीं छोड़ेंगे, 524 गिरफ्तार

National News  : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है किअसम में बाल विवाह के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत राज्य भर में 524 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.  441 केस दर्ज किये गये हैं. हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि सरकार इस अवैध प्रथा में शामिल किसी को भी नहीं छोड़ेगी
 
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (फाइल फोटो)

National News  : पूरे असम में बाल विवाह के खिलाफ फिर से चलाये गये अभियान के तहत धुबरी जिला पुलिस द्वारा 9 पुलिस थाना क्षेत्रों से 63 लोगों को हिरासत में लिये जाने की खबर है. हिरासत में लिए गये लोगों पर बाल विवाह में शामिल होने का आरोप है, इसमें बच्चों के माता-पिता और अभिभावक भी शामिल हैं.

 

 

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जानकारी दी है किअसम में बाल विवाह के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत राज्य भर में 524 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.  441 केस दर्ज किये गये हैं. हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि सरकार इस अवैध प्रथा में शामिल किसी को भी नहीं छोड़ेगी

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में CM ने  बताया कि ये आंकड़े मंगलवार शाम 5 बजे तक दर्ज किये गये हैं.   हिमंता ने बाल विवाह को  जघन्य अपराध  करार देते हुए कहा कि इसमें शामिल किसी को भी नहीं हम नहीं बख्शेंगे. हम असम को बाल विवाह से मुक्त करना सुनिश्चित करेंगे.   

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही