Search

हिमंत विश्व शर्मा का भीड़ को उकसाने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश

Guwahati : असम से बड़ी खबर आयी है. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भीड़ को उकसाने के आरोप में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है. जान लें कि आज मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान गुवाहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच फिर झड़प हो गयी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अभी असम की गुवाहाटी में है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

यह असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं

खबरों के अनुसार राहुल गांधी पुलिस प्रशासन से शहर में यात्रा करने की इजाजत मांग रहे थे, लेकिन जब इजाजत नहीं मिली, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प शुरू हो गयी. जानकारी के अनुसार हिमंत बिस्व सरमा ने DGP को राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि यह असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं. हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं. इस तरह की नक्सली रणनीति हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं.

गुवाहाटी में भारी ट्रैफिक जाम हो गया

सीएम ने कहा कि मैंने डीजीपी, असम पुलिस को भीड़ को उकसाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने और आपके द्वारा (राहुल गांधी) अपने हैंडल पर पोस्ट किये गये फुटेज को सबूत के रूप में उपयोग करने का निर्देश दिया है. कहा कि आपके अनियंत्रित व्यवहार और दिये गये दिशानिर्देशों के उल्लंघन के कारणअब गुवाहाटी में भारी ट्रैफिक जाम हो गया है.

शहर में यात्रा की इजाजत नहीं दी गयी थी

इस मामले में पुलिस प्रशासन ने कहा कि शहर में यात्रा की इजाजत नहीं है. मना करने के बावजुद राहुल गांधी की यात्रा शहर‌ के अंदर की तरफ बढ़ रही थी. इसलिए पुलिस ने सड़क पर बैरिकेड्स लगा दिये थे. इसी क्रम में राहुल की बस के साथ चल रहे कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की.इस कारण पुलिस कर्मियों से उनकी झड़प हो गयी. राहुल ने पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प को लेकर कहा, बजरंग दल और जेपी नड्डा जी की रैलियां इसी मार्ग से हुई थीं, लेकिन हमें रोका जा रहाहै. कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत हैं, हमने बैरिकेड तोड़ दिये हैं, लेकिन हम कानून नहीं तोड़ेंगे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//