Search

 
 
 

हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया, कहा, यह परिवार भारत में सबसे भ्रष्ट

 
हिमंत विश्व शर्मा  का यह बयान राहुल गांधी के उस आरोप के बाद आया है कि असम में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार देश में सबसे भ्रष्ट है. Guwahati :  असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए  आरोप लगाया कि गांधी परिवार देश में सबसे भ्रष्ट है.  उनका यह बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस आरोप के बाद आया है कि असम में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार देश में सबसे भ्रष्ट है. मुख्यमंत्री ने आज गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, गांधी परिवार देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है.                                                   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने नगालैंड से असम में प्रवेश किया

यह न्याय यात्रा नहीं, मियां यात्रा है. जहां भी मुसलमान हैं, वे उन जगहों पर जाते हैं. जान लें कि मियां मूल रूप से असम में बांग्ला भाषी मुसलमानों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक अपमानजनक शब्द है. हाल के वर्षों में समुदाय के कार्यकर्ताओं ने अवज्ञा के संकेत के रूप में इस शब्द को अपनाना शुरू कर दिया है. राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने आज दिन में नगालैंड से असम में प्रवेश किया.  यहां राहुल ने  असम की   हिमंत विश्व शर्मा सरकार को देश की सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही