Search

 
 
 

सीएम हेमंत को हिमंता की नसीहत, राजनीति चलती रहेगी, पर राज्य को बचाएं

 
Ranchi: असम के सीएम सह झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को नसीहत दी है. उन्होंने कहा है कि राजनीति हमेशा चलती रहेगी, सरकारें आएंगी और जाएंगी, लेकिन घुसपैठियों से राज्य को बचाएं. यह सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेवारी बनती है. इस ज्वलंत घटना क्रम से राज्य को बचाया जाए. यह सीधे डेमोग्राफी पर हमला है. सरकार इस मसले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करें. इसे भी पढ़ें - लोहरदगा:">https://lagatar.in/jjmp-militant-arrested-goes-to-jail/">लोहरदगा:

जेजेएमपी का उग्रवादी गिरफ्तार, गया जेल

विधानसभा में बैठेंगे घुसपैठिए

असम के सीएम ने कहा कि अगर घुसपैठिए के मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो अगले 30 साल बाद वे विधानसभा में बैठे रहेंगे और सीएम को लाचार होकर घुसपैठियों के समक्ष आत्मसमपर्ण करना होगा. बीजेपी का पूरा प्रयास होगा कि सरकार बनाकर घुसपैठियों को रोकेंगे. उन्होंने कहा कि पाकुड़ के गायबथान में घुसपैठियों ने कब्जा कर लिया है. प्रशासन भी कुछ नहीं कर पा रहा है. इस पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-soren-flagged-off-the-promotional-vehicle-of-mainiyan-samman-yojana/">हेमंत

सोरेन ने मंईयां सम्मान योजना के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही