Search

 
 
 

पटना: हिना और ओसामा शहाब ने थामा राजद का दामन

 
Patna: बिहार में अब चार सीट पर विधानसभा उपचुनाव होना है. इसे लेकर नेताओं ने अभी ने रास्ते तलाशने शुरू कर दिये हैं. इसी क्रम में शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और पुत्र ओसामा शहाब आखिर अपने पुराने कुनबे में लौट गए. दोनों ने रविवार को राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली. राजद सुप्रीमो लालू यादव ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई. सिवान के साहेब के नाम से मशहूर रहे शहाबुद्दीन के परिवार के फिर से राजद में आने से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी प्रसन्न थे. तेजस्वी यादव ने कहा कि आज यह लोग शामिल हुए हैं इससे हमारा दल काफी मजबूत होगा. आज जो स्थिति उस स्थिति में हमलोगों को एक साथ रहना है और इसीलिए ओसामा के साथ-साथ हिना शहाब हम लोगों के साथ आई हैं. इससे सिवान के साथ-साथ पूरे बिहार में पार्टी को बहुत फायदा होगा पार्टी बहुत मजबूत होगी.

लोकसभा चुनाव में हिना शहाब को शिकस्त मिली थी

इस दौरान तेजस्वी ने भाजपा के गिरिराज सिंह पर निशाना साधा. कहा कि उनको नफरत फैलाना है फैलाने दीजिए. उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि उनकी बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. उनलोगों का काम ही है नफरत फैलाना जबकि हमलोग सबको एक साथ लेकर चलने में विश्वसा करते हैं. अब ओसामा के आने से राजद और मजबूत होगा. बता दें कि शहाबुद्दीन ने अपनी राजनीति की शुरुआत लालू यादव के साथ की और विधायक तथा सांसद बने. हालांकि उनके निधन के बाद लालू परिवार से शहाबुद्दीन परिवार की दूरियां बढ़ गई थीं. इस वजह से पत्नी हिना शहाब इस साल लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ीं. इसमें उन्हें हार मिली थी. इसके बाद से उनके राजद में जाने के कयास लगाए जाने लगे थे.

ओसामा के निकाह में भी तेजस्वी शामिल हुए थे

वैसे ओसामा और तेजस्वी के रिश्ते बेहतर रहे हैं. ओसामा के निकाह में भी तेजस्वी शामिल हुए थे. इसके अलावा कई मौके पर तेजस्वी ओसामा का समर्थन करते रहे हैं. बता दें कि सिवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के निधन को तीन साल से अधिक का समय गुजर चुका है. उनके निधन के बाद बेटे ओसामा शहाब को लेकर आए दिन किसी न किसी विवाद के कारण चर्चा में रहे हैं. यह पहली बार होगा, जब ओसामा की चर्चा राजनीति को लेकर हो रही है. अब ओसामा अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए राजद से राजनीति की शुरूआत करेंगे. माना जा रहा है कि अगले विधानसभा चुनाव में राजद से ओसामा को टिकट मिल सकता है. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-accused-modi-government-of-degradation-of-constitutional-institutions/">राहुल

गांधी ने मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का पतन करने का आरोप लगाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही