Search

 
 
 

हिंडाल्को मूरी का स्वर्णरेखा नदी की जमीन अतिक्रमण मामले में 60 दिन के भीतर होगा सीमांकन

Ranchi : सिल्ली-मूरी स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का मूरी वर्क्स द्वारा स्वर्णरेखा नदी की जमीन अतिक्रमण करने के मामले में सरकार जांच करेगी. सरकार ने 60 दिन के भीतर कंपनी की जमीन का सीमांकन करने की बात कही है.
 
  • - सिल्ली विधायक अमित महतो ने उठाया था नदी की जमीन का अतिक्रमण करने का मामला.

Ranchi : सिल्ली-मूरी स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का मूरी वर्क्स द्वारा स्वर्णरेखा नदी की जमीन अतिक्रमण करने के मामले में सरकार जांच करेगी. सरकार ने 60 दिन के भीतर कंपनी की जमीन का सीमांकन करने की बात कही है. 

 

सिल्ली विधायक अमित महतो ने हिंडाल्को द्वारा स्वर्णरेखा नदी की जमीन पर कब्जा करने का मामला उठाया था. विधानसभा में सरकार ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर सीमांकन के लिए टीम का गठन कर दिया गया है. 

 

सरकार ने यह भी जानकारी दी है कि हिंडाल्को द्वारा सिल्ली अंचल के मौजा-कोकोराना में कुल 244.18 एकड़ और मौजा लगाम में कुल 90 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है. मालूम हो कि हिंडाल्को मूरी देश के सबसे पुरानी अल्युमीनियम रिफाइनरी कंपनी है.

 

विधायक अमित महतो ने यह सवाल भी उठाया था कि क्या हिंडाल्को ने स्वर्णरेखा नदी उपर निर्माण कर एनजीटी के निर्देशों का उल्लंघन किया है? इस पर सरकार की तरफ से स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है. सरकार ने सिर्फ 60 दिन के भीतर सीमांकन कराने की बात की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही