Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिंडाल्को XI ने मीडिया XI को 6 विकेट से हराया, राजेश सिंह बने मैन ऑफ द मैच

Ranchi : रांची के मेकॉन स्टेडियम में शनिवार को मीडिया XI और हिंडाल्को XI के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया. इस मैच में हिंडाल्को XI ने 6 विकेट से जीत लिया. इस मैच में जीत भले ही हिंडाल्को की टीम ने दर्ज की, लेकिन मीडिया XI ने अपने खेल से सबका दिल जीत लिया. मीडिया की तरफ से राजेश सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों पर 73 रनों की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया. धृतिमाम राय ने 2 विकेट झटकर बेस्ट बॉलर का पुरस्कार अपने नाम किया.हिंडाल्को की ओर से राजीव किशोर ने 37 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाये और उन्हें बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार दिया गया. 148 रनों का पीछा कर रही हिंडाल्को की टीम ने राजीव किशोर की शानदार बल्लेबाजी और राहुल झा के साथ साझेदारी की बदौलत 16वें ओवर में ही जीत हासिल कर ली. (पढ़ें, विपक्ष">https://lagatar.in/opposition-leaders-wrote-a-letter-to-prime-minister-modi-expressed-concern-over-misuse-of-cbi-and-ed/">विपक्ष

के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, सीबीआई और ईडी का हो रहा दुरुपयोग, चिंता जताई)

मीडियाटीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 148 रनों का रखा था लक्ष्य

20-20 मैच का उद्घाटन मीडिया के विजय पाठक और हिंडाल्को के माइंस एंड मिनरल प्रमुख आर के गुप्ता ने गुब्बारा उड़ाकर किया था. मीडिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में हिंडाल्को की ओर से विजय दुबे के 23 रन और राहुल झा के 21 रनों की बदौलत जीत हासिल की. हिंडाल्को ओर से बिजेश झा, विवेक मिश्र, विनोदानंद ठाकुर, अंकुर डोकनीया, मिराजुल हक , मो गाजी और अजय श्रीवास्तव ने बहुमूल्य योगदान दिया. वहीं धर्मवीर सिन्हा, प्रदीप सिंह, मधुकर आनंद, विशालकांत, विनय चतुर्वेदी, जयदीप देवघरीया, अनुपम शेषांक, दिवाकर और चंदन मिश्र ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. इसे भी पढ़ें : न्यूयॉर्क">https://lagatar.in/peeing-incident-again-in-flight-coming-from-new-york-to-delhi-drunk-man-urinated-on-co-passenger-arrested/">न्यूयॉर्क

से दिल्ली आ रही फ्लाइट में फिर पेशाब कांड, नशे में धुत शख्स ने सहयात्री पर किया पेशाब, गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही