Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश की प्रगति में हिंडाल्को का महत्वपूर्ण योगदान : मैनक चक्रवर्ती

Palamu :  मंगलवार को हिन्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया ओपन कास्ट कोल माइंस परिसर में एबीजी का वैल्यू माह समारोह संपन्न हो गया. समारोह की अध्यक्षता यूनिट हेड मैनक चक्रवर्ती ने किया. संचालन यूनिट एचआर अरूप बनर्जी ने किया. मौके पर यूनिट हेड मैनक चक्रवर्ती ने कहा कि अपने जीवन में सफलता और संस्थान के उत्तरोत्तर विकास के लिए एबीजी के पांचों वैल्यू को अपने आचरण में समाहित करने की जरूरत है. आज हिन्डालको एबीजी पांच वैल्यू के बल पर कंपनी निरंतर आगे बढ़ रही है. मैनक चक्रवर्ती ने कहा कि देश की प्रगति में हिन्डालको का भी महत्वपूर्ण योगदान है. यदि कोई भी संस्थान के कर्मी पांचों वैल्यू का अक्षरशः पालन करेंगे तो संस्थान के विकास में कोई भी बाधा नहीं आ सकतीं हैं. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-six-including-woman-arrested-in-pradeep-singh-murder-case-four-weapons-and-12-bullets-and-other-items-recovered/">जमशेदपुर

: प्रदीप सिंह हत्याकांड में महिला समेत छह गिरफ्तार, चार हथियार व 12 गोली समेत अन्य सामान बरामद

पांचों वैल्यू के बारे में विस्तार से बताया गया

वहीं यूनिट एचआर हेड अरूप बनर्जी ने पांचों वैल्यू के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए ईमानदारी, प्रतिबद्धता, टीम भावना व निश्चित गति के साथ साथ काम किया जाएगा तो वह काम निश्चित रूप से गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न होगा. समारोह में क्वीज कंपीटिशन में प्रथम योगेश द्विवेदी, द्वितीय सुनील सिन्हा, तृतीय भीमापा कलिगी स्लोगन प्रतियोगिता में विवेक सिंह को प्रथम, रीतेश सिंह को द्वितीय एवं गौतम सिंह को तृतीय पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर चेतलाल विश्वकर्मा, अश्विनी कुमार,केसी मोदक, राकेश सिंह, प्रवीण सिंह, डाक्टर टी गफ्फार, एपी सिंह, संजय साहू, नितेश पौराणिक, जयंत शुक्ला, शैलेन्द्र सिंह, सुनील सिन्हा,आर आर शुक्ला, निशीकांत, पीआरपी द्विवेदी,बलजीत, आशीष बर्णवाल औरचिरादीप मिश्रा मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:ED">https://lagatar.in/cms-security-in-charge-vimal-kumar-did-not-appear-before-ed/">ED

के समक्ष उपस्थित नहीं हुए सीएम के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही