Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DVC बोकारो थर्मल में हिंदी पखवाड़ा शुरू, हिंदी का प्रयोग करने की अपील

Advertisement
Advertisement
Bermo: DVC के बोकारो थर्मल में हिंदी पखवाड़ा 2021 का शुभारंभ किया गया. तकनीकी भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान सुशांत सन्निग्रही, उपमहाप्रबंधक अरुन कुमार, उपमुख्य अभियंता एसएन प्रासाद, सुनील प्रसाद और एसआर पांडा और अपर निदेशक (मा.सं.) नीरज सिन्हा शामिल थे.

हिंदी मधुर भाषा है

कार्यक्रम में परियोजना प्रधान सन्निग्रही ने कहा कि राजभाषा हिंदी में सभी भारतीय भाषाएं मुखरित होती हैं. यह अत्यंत सुबोध एवं मधुर भाषा है. हम सभी की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि हम अपने कार्यालय के प्रत्येक कामकाज में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करें और राजभाषा के संवर्द्धन के प्रति सच्चे मन से प्रयास करें. उन्होंने अपील किया कि सभी मिलकर राजभाषा कार्यान्वयन के लिए भारत सरकार और निगम के द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुरूप हिंदी का प्रयोग करें. इसे भी पढ़ें- बहरागोड़ा">https://lagatar.in/laying-the-foundation-stone-of-jmms-first-block-president-guru-charan-murmu-smriti-bhavan-in-baharagora-bazar/">बहरागोड़ा

बाजार में झामुमो के प्रथम प्रखंड अध्यक्ष गुरु चरण मुर्मू स्मृति भवन का शिलान्यास
कहा कि पखवाड़ा के दौरान आयोजित होने वाले ई-प्रतियोगिताओं में परियोजना के प्रत्येक अनुभाग से अधिकाधिक संख्या में अधिकारी/कर्मचारी ऑनलाइन सम्मिलित होकर हिंदी के प्रचार-प्रसार और प्रयोग को बढ़ाएंगे. मौके पर अपर निदेशक नीरज सिन्हा ने स्वागत भाषण दिया. उपमहाप्रबंधक अरुन कुमार, उपमुख्य अभियंता सुनील प्रसाद और वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) एके तिवारी ने अपने विचार रखे. इसे भी पढ़ें- कोरोना">https://lagatar.in/corona-update-walk-in-mode-vaccination-centre-to-be-set-up-at-keenan-stadium-six-new-positive-patients-found/">कोरोना

अपडेट: कीनन स्टेडियम में बनेगा वॉक इन मोड का टीकाकरण केन्द्र, छह नए पॉजिटव मरीज मिले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही