Search

 
 
 

सेवानिवृत्ति पर हिंदी शिक्षिका सीमा प्रसाद सम्मानित

 
  • समर्पित शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता: एस के मिश्रा
Ranchi : डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल में विद्यालय की हिंदी शिक्षिका सीमा प्रसाद की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने हवन कर उनके सपरिवार उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. विद्यालय के प्राचार्य एसके मिश्रा ने स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ एवं शॉल ओढ़ा कर उन्हें सम्मानित किया. श्री मिश्रा ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक कभी भी अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त नहीं होता. वह जीवनपर्यंत शिक्षक बना रहता है. डीएवी परिवार शिक्षिका सीमा प्रसाद की दीर्घकालीन शिक्षकीय सेवा को हमेशा याद रखेगा. मौके पर अनुराधा सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव, ए सुषमा सिन्हा, अमृता कुमारी, राजलक्ष्मी एवं अन्य शिक्षिकाएं शामिल रहे. इसे भी पढ़ें – गुरु">https://lagatar.in/guru-nanak-sevak-jatha-distributed-bags-among-school-children/">गुरु

नानक सेवक जत्था ने स्कूल के बच्चों के बीच किया बैग वितरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही