Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामनवमी जुलूस में निषेधाज्ञा और डीजे पर प्रतिबंध के खिलाफ हिंदू प्रचारकों की बेमियादी भूख हड़ताल शुरू

Hazaribagh : रामनवमी जुलूस में धारा 144 (निषेधाज्ञा) और डीजे पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ हिंदू प्रचारक इंजीनियर अमन कुमार, अजय कुमार दास और करण उर्फ बप्पी बड़ा अखाड़ा ठाकुरबाड़ी के पास गुरुवार से बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठ गए. आंदोलनकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. अमन ने आरोप लगाया है कि मंगला जुलूस के दौरान डीजे और परंपरागत हथियार को बैन करना यह रामनवमी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है. इससे रामनवमी की भव्यता ही समाप्त हो जाएगी. उन्होंने सरकार से मांग की है कि डीजे पर रोक के लिए जो अधिसूचना जारी की गई है, उसे अविलंब वापस लिया जाए. जुलूस के दौरान परंपरागत अस्त्र-शस्त्र से खेलने की जो सदियों से परंपरा थी, उसे जारी रखते हुए धारा 144 समाप्त किया जाए. प्रशासन चाहे तो डीजे का वॉल्यूम व मानक तय करे, भक्ति गाने को शॉर्टलिस्ट करे, फूहड़ व अश्लील गाने पर रोक लगाए, हम रामभक्त मानने को तैयार हैं. बता दें कि पहले मंगलवार को हजारीबाग में मंगला जुलूस निकालने के दौरान झंडा चौक पर राम भक्तों ने विरोध दर्ज करते हुए नारेबाजी की थी. युवाओं की मांग थी कि परंपरागत हथियार के साथ जुलूस निकालने की इजाजत प्रशासन दे. साथ ही साथ डीजे को बैन किया गया है, उसे हटाया जाए. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/farmer-became-a-teacher-when-he-lost-his-job-in-corona-did-floral-makeup-in-barren-land/">कोरोना

में नौकरी गई तो शिक्षक से बने किसान, बंजर भूमि में कर दिया पुष्प शृंगार 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही