Search

 
 
 

रांची हिंसा में काली और हनुमान मंदिर को क्षति पहुंचाने को लेकर गवर्नर से मिला हिंदू जागरण मंच

 
Ranchi : मेन रोड में 10 जून को उपद्रवियों द्वारा प्राचीन काली मंदिर और हनुमान मंदिर के चबूतरे को क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर हिंदू जागरण मंच का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को राज्यपाल रमेश बैस से मिला. बताया कि उस दिन उपद्रवियों द्वारा प्राचीन काली मंदिर और हनुमान मंदिर पर भी पथराव किया गया था. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इलाके में विशेष सुरक्षा मुहैया कराने के आग्रह के साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंपा.

हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया

राज्यपाल को ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि 10 जून की हिंसक घटना में मंदिरों को टारगेट कर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया. इसलिए प्राचीन काली मंदिर और हनुमान मंदिर की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाए. इसके साथ ही चर्चरोड, गुदरी, हिंदपीढ़ी और लेकरोड के इलाके में रहने वाले हिंदू परिवारों के लिए विशेष सुरक्षा मुहैया करायी जाए. घटना के बाद क्षेत्र में इन परिवारों के बीच डर का माहौल बना हुआ है. मंच के कार्यकर्ताओं को जिस प्रकार से धमकी दी जा रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है.

राज्यपाल से मिला आश्वासन, उचित कार्रवाई की जाएगी

हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि सहदेव ने कहा कि डेली मार्केट थाना के आसपास पुलिस विभाग की जमीन है. यहां पहले पुलिसकर्मियों के आवास थे, जो वर्तमान में खाली पड़े हुए हैं. पुलिस विभाग द्वारा उस स्थान पर पुलिस छावनी का निर्माण कराया जाए, ताकि डेली मार्केट के आसपास के क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनी रहे. बताया कि राज्यपाल ने आश्वासन दिया है. साथ ही कहा है कि जो लोग भी इस घटना में शामिल हैं, उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-businessman-shot-in-palamu-condition-critical/">रांची

के कारोबारी को पलामू में मारी गई गोली, हालत गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही