Search

 
 
 

हिंदू महापरिवार 16 को करेगा हनुमान चालीसा पाठ

 
Ranchi : हिंदू महापरिवार रामनवमी महोत्सव को लेकर 16 अप्रैल को हनुमान चालीसा पाठ का खास आयोजन करेगा. उक्त निर्णय कृष्णा पैलेस बैंक्वेट हॉल, लालपुर में सोमवार को हुई महापरिवार की बैठक में लिया गया. अध्यक्षता कर रहे प्रधान संरक्षक स्वामी दिव्यानंद ने बताया कि रामनवमी की पूर्व संध्या पर पाठ और 17 अप्रैल को शिविर लगा रामनवमी शोभायात्रा में शामिल भक्तों का भव्य स्वागत किया जायेगा. मौके पर चना, गुड़ और शरबत आदि बांटे जायेंगे. चिकित्सा सहायता भी प्रदान की जायेगी. राजेश, आयान और सौमेन दत्ता ने बताया कि शिविर में परिवार के पदाधिकारी और सदस्य भक्तों को हरसंभव सहयोग देने के लिए मुस्तैद रहेंगे. इसे भी पढ़ें : EC">https://lagatar.in/jmm-reaches-ec-demands-arrest-of-bjp-in-charge-laxmikant-vajpayee/">EC

पहुंचा झामुमो, BJP प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी को गिरफ्तार करने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही