सनातन धर्म के प्रति अग्रसर हो युवा पीढ़ी : डॉ रघुवंश मिश्रा अतिथियों को किया गया सम्मानित, युवाओं का बढ़ाया गया हौसला Keredari : केरेडारी प्रखंड के गर्रीकला पंचायत भवन में रविवार को राष्ट्रीय रक्षा संघ का हिंदू महा सम्मेलन आयोजित हुआ. इसमें मुख्य अतिथि एसएमएस के चेयरमैन डॉक्टर रघुवंश ने सनातन धर्म पर प्रकाश डाला और अखंड भारत बनाने की बात कही. विशिष्ट अतिथि भागवत प्रसाद वशिष्ठ ने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति को परिभाषित किया. मौके पर उपस्थित सीता राम शरण बाबा ने राष्ट्रीय रक्षा संघ देश के सभी सनातनी हिंदू को अपने धर्म और सभ्यता संस्कृति को युवा पीढ़ी को अवगत कराते हुए संस्कारवान बनाने की बात कही. इसे भी पढ़ें: राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-tweeted-how-did-pms-favorite-friends-wealth-increase-8-times-during-the-pandemic/">राहुल
गांधी ने ट्वीट किया, महामारी के दौरान PM के फेवरेट मित्र की संपत्ति 8 गुना कैसे बढ़ी?इशारा किधर…
में फिर 52 टन अवैध कोयला जब्त
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/hhhh-8.jpg"
alt="" width="600" height="340" />
गांधी ने ट्वीट किया, महामारी के दौरान PM के फेवरेट मित्र की संपत्ति 8 गुना कैसे बढ़ी?इशारा किधर…
दिया गया सनातन रत्न पुरस्कार
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित कर और भारत माता व जय श्री राम, हर हर महादेव के शंखनाद के साथ किया. कार्यक्रम में डॉक्टर पीके मिश्रा, श्याम किशोर मिश्रा, रौशन शर्मा, मुखर हिंदूवादी प्रख्याता माधुरी देवी, विजय पांडे, सुनील राज सिंह, अजय सिंह, राजीव कुमार ओझा, आरती पटेल आदि उपस्थित थे. इसमें विभिन्न जिलों और राज्यों से काफी संख्या में महिला-पुरुष राष्ट्रीय रक्षा संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र और माला पहनाते हुए राष्ट्रीय रक्षा संघ के देश भक्ति गीत से किया गया. हिंदू महासम्मेलन में राष्ट्रीय रक्षा संघ झारखंड प्रदेश की ओर से असहाय वर्ग के लोगों को कंबल दिया गया. साथ ही सनातन संस्कृति के प्रति निष्ठावान युवाओं को सनातन रत्न पुरस्कार के तौर पर भगवा अंग वस्त्र देकर हौसला अफजाई की गई. साथ ही कई सनातनी युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें:बड़कागांव">https://lagatar.in/52-tonnes-of-illegal-coal-seized-again-in-barkagaon/">बड़कागांवमें फिर 52 टन अवैध कोयला जब्त
alt="" width="600" height="340" />
Leave a Comment