Search

 
 
 

हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को जमानत, शेख हसीना कार्यक्रम को संबोधित करेंगी! बांग्लादेश ने चिंता जताई

एक और खबर है कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत से सहयोग मांगा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग के नेताओं को भारत की धरती से राजनीतिक गतिविधियां चलाने या बयान देने से रोकें.
 

Dhaka : बांग्लादेश के हिंदू संत ने चिन्मय कृष्ण दास को लेकर बड़ी खबर आयी है. बांग्लादेश हाईकोर्ट की दो जजों की बेंच को उनके खिलाफ दर्ज दो मामलों (हत्या का प्रयास और तोड़फोड़) में जमानत दे दी है.

 

हालांकि अभी उनकी रिहाई नहीं होगी. क्योकि उनके खिलाफ देशद्रोह और हत्या सहित चार अन्य मामले अभी भी लंबित हैं, वे फिलहाल जेल में ही रहेंगे, शेष मामलों पर सुनवाई 16 अगस्त को होगी.

 

एक और खबर है कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत से सहयोग मांगा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी अवामी लीग के नेताओं को भारत की धरती से राजनीतिक गतिविधियां या बयान देने से रोकें.

 

बांग्लादेश के अखबार प्रोथोम आलो के अनुसार यह मामला सोमवार को ढाका में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी और तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर के बीच हुई शिष्टाचार मुलाकात में उठा.

 

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार बैठक में सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों पर भी मंथन किया गया, जिनमें दावा किया गया है कि शेख हसीना 5 अगस्त को कार्यक्रम को  संबोधित कर सकती हैं.  

 

जैसी कि खबर है कि शेख हसीना 5 अगस्त को दिल्ली में वर्चुअल माध्यम को एक कार्यक्रम में संबोधित करेंगी. भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार  भारतीय उच्चायुक्त नेबांग्लादेश की चिंता को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही