Search

 
 
 

हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना है, सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे : गुलाम नबी आजाद

 
New Delhi :   हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना है. सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद का इस बयान वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आजाद जम्मू-कश्मीर के लोगों से कहते सुनाई दे रहे हैं कि हिंदू धर्म इस्लाम से भी पुराना है और सभी मुसलमान पहले हिंदू ही थे. बता दें कि गुलाम नबी आजाद कांग्रेस से अलग होकर डेमोक्रेटिव प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) बना चुके हैं.                                  ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कश्मीर में 600 साल पहले सिर्फ कश्मीरी पंडित थे

गुलाम नबी आजाद का वीडियो जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले का बताया जाता है. खबरों के अनुसार आजाद 9 अगस्त को यहां भाषण दे रहे थे. आजाद कहते हैं कि इस्लाम का जन्म 1500 साल पहले हुआ था. कोई भी बाहरी नहीं है. हम सब इसी देश के हैं. भारत के मुसलमान मूल रूप से हिंदू ही थे, जो बाद में कनवर्ट हो गये. आजाद के अनुसार कश्मीर में 600 साल पहले सिर्फ कश्मीरी पंडित थे. फिर कई लोग कनवर्ट होकर मुसलमान बन गये. इस क्रम में आजाद लोगों से भाईचारा, शांति और एकता बनाए रखने का आग्रह करते सुनाई पड़ रहे हैं. आजाद कहते हैं कि धर्म को राजनीति के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए. लोग धर्म के नाम पर वोट न दें.

जिसको खुद पर विश्वास होगा, वो मजहब का सहारा नहीं लेगा

गुलाम नबी आजाद अपने भाषण में राजनीति से धर्म को जोड़ने वाले लोगों पर हल्ला बोलते हैं,  उन्होंने कहा, राजनीति में जो मजहब का सहारा लेता है, वह कमजोर है. जिसको खुद पर विश्वास होगा, वो मजहब का सहारा नहीं लेगा. जो सही आदमी है, वह यह बतायेगा कि मैं आगे क्या करूंगा, कैसे विकास करूंगा .कमजोर यही कहेगा कि मैं हिंदू हूं या मुसलमान हूं. इसलिए मुझे वोट दो. गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस मिट्टी में ही सभी को खाक होना है. हिंदुओं में जलाया जाता है. इसके बाद अवशेष नदी में डाल दिया जाता है.  मुसलमान भी इस जमीन के अंदर जाता है. उसका मांस उसकी हड्डियां भी इसी भारत माता की धरती का हिस्सा बन जाते हैं. तो फिर हिंदू-मुसलमान क्यों करना? [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही