Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं : रवींद्र घोष

Ranchi: बांग्लादेश माइनॉरिटी वाच के अधिवक्ता रवींद्र घोष शनिवार को स्थानीय होटल ग्रीन होराइजन में आयोजित दो दिवसीय हिंदू राष्ट्र अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए. इस अधिवेशन में उन्होंने अपना विचार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं. हिंदुओं पर विविध प्रकार के अत्याचार जैसे गैंग रेप, मर्डर, बलपूर्वक धर्मांतरण, संपत्ति की लूटपाट इत्यादि हो रहे हैं. बांग्लादेश सरकार, अन्य नेता या सेना की ओर से हिंदुओं को कोई सहायता नहीं मिलती. संयुक्त राष्ट्र संघ, मानवाधिकार संगठन को इन सभी अत्याचारों का डॉक्यूमेंट बना कर देने पर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया. 8 अगस्त के बाद से हिंदुओं के विरुद्ध 3526 घटनाएं हुईं, 2336 घटनाओं का हमने दस्तावेजीकरण किया है. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं की रक्षा के लिए अगर हम भारतवासी आगे नहीं आएंगे तो वहां एक करोड़ 50 लाख हिंदुओं का सफाया हो जाएगा. हिंदू जनजागृति समिति के तत्वावधान में आयोजित उक्त अधिवेशन में भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी भूतेशानन्द, बंगाल के इंटरनेशनल वेदांत सोसाइटी के स्वामी निर्गुणानंद पुरी, आत्मरक्षा एक विश्वास के अध्यक्ष विनय मिश्रा, स्वामी राधाकांत महाराज, स्वामी रामानंद दास समेत बांग्लादेश, झारखण्ड, बंगाल, बिहार एवं ओडिशा से 45 से अधिक संगठन के लगभग 110 से अधिक प्रतिनिधि जिसमें अधिवक्ता, उद्योजक, पत्रकार एवं संपादक सहभागी हुए हैं.

मंदिर सनातन हिंदू धर्म की आधारशिला हैः चेतन राजहंस

सनातन संस्था के राष्ट्रीय प्रवक्ता चेतन राजहंस ने कहा कि मंदिर सनातन हिंदू धर्म की आधारशिला है. सामाजिक एकजुटता, सांस्कृतिक संरक्षण और धार्मिक शिक्षा का केंद्र हैं, जो समाज को एकजुट और सशक्त बनाते हैं. सनातन धर्म के ध्वजवाहक होने के नाते मंदिर संस्कृति रक्षा करना हमारा दायित्व है. हिंदू अधिवेशन के माध्यम से ‘मंदिर संस्कृति रक्षा अभियान’ की शुरुआत हुई थी, जिसमें वस्त्र संहिता अभियान शुरू किया गया और इसे मंदिर और भक्तों से बहुत अच्छा प्रतिसाद मिला. कहा कि इस अभियान को और व्यापक बनाते हुए हम देशभर में मंदिरों में वस्त्र संहिता के साथ `शराब एवं मांस मुक्त मंदिर` अभियान चलाएंगे . किसी भी कार्यक्रम का आरंभ स्थानीय मंदिर में सामूहिक पूजा से करें तथा ‘हिंदू इकोसिस्टम’ के माध्यम से हर माह के प्रथम रविवार को मंदिर की स्वच्छता का आवाहन करें. इस अवसर पर शास्त्र धर्मप्रचार सभा के प्रतिनिधि डॉ. शिवनारायण सेन ने हिंदू धर्म का अर्थ बताया कि जो स्वयं में विद्यमान रजोगुण, तमोगुण का विनाश करे, इस दृष्टि से देखें तो 10 प्रतिशत भी हिंदू वर्तमान में नहीं रहे. हमारे धर्म ने जहां पाप, अन्याय, अधर्म का विरोध करना सिखाया है. भगवान ही मालिक है. रक्षा तो भगवान ही करेंगे, हमें बस गोप गोपियां की तरह लाठी लगानी है . इसे भी पढ़ें - बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-taunted-rahul-said-everything-is-happening-in-front-of-your-eyes-and-you-are-silent/">बाबूलाल

का राहुल पर तंज, कहा – आपकी आंखों के सामने सब हो रहा और आप चुप हैं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही