Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण शिविर: रोवर रेंजर को विपरीत परिस्थितियों से लड़ने का मिला प्रशिक्षण

Ramgarh : रामगढ़ कॉलेज में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय रोवर रेंजर प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया. समापन समारोह में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के रामगढ़ जिला चेयरमैन धनंजय कुमार पुटूस ने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र दिये. इस प्रशिक्षण शिविर में रोवर रेंजर को टेंट लगाना, दिशा का ज्ञान, प्राथमिक उपचार व अन्य प्रकार की समस्याओं से निपटाने का प्रशिक्षण दिया गया. रामगढ़ जिला के चेयरमैन धनंजय कुमार पुटूस ने प्रशिक्षण प्राप्त रोवर रेंजर्स को आशीर्वाद दिया और राष्ट्रहित में कार्य करने व अगला प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया. प्रदेश संयुक्त सचिव नेहा सिंह ने रोवर रेंजर्स द्वारा बनाए गए टेंट का निरीक्षण किया और उनका मनोबल बढ़ाया. इस शिविर में लगभग सौ बच्चों ने प्रशिक्षण लिया. कार्यक्रम में रामगढ़ महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. रेखा प्रसाद, डॉ. अर्चना पांडे, डॉ. सुनील अग्रवाल, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के राज्य मुख्यालय से आई संयुक्त सचिव नेहा सिंह, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त हैदर अली ,राज्य संगठन आयुक्त शाहबाज जमील व जिला की शिक्षिका उपस्थित रहीं. इसे भी पढ़ें : मुखिया">https://lagatar.in/chief-accused-former-minister-yogendra-saav-of-murderous-attack-letter-written-to-sp/">मुखिया

ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर लगाया जानलेवा हमला कराने का आरोप, एसपी को लिखा पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही