Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हिंदुत्ववादी संगठनों ने बुलाया बंद, पुलिस ने तनाव को देखते हुए किया लाठीचार्ज

Kolhapur: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हिंदुत्ववादी संगठनों की ओर से कोल्हापुर बंद का आह्वान किया गया है. जिसको लेकर हिंदुत्ववादी संगठनों ने हिंदुओं से छत्रपति शिवाजी चौक में जमा होने के लिए कहा था. जिसके बाद लोगों की भीड़ विरोध मार्च में शामिल होने के लिए जुटनी लगी. जिसके बाद वहां तनाव का माहौल देखने को मिला. भीड़ में मौजूद लोगों ने बंद दुकानों पर पत्थरबाजी की. जिसके बाद तनाव बढ़ता देख पुलिस ने लाठी चार्ज किया और कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.  इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे. जिसको लेकर वहां अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला.

क्या है पूरा मामला

दरअसल 4 जुन को छत्रपति संभाजीनगर में कुछ युवकों ने जुलूस के दौरान औरंगजेब का पोस्टर लेकर डांस किया था. साथ ही कुछ युवकों ने अपने स्टेटस में औरंगजेब की तस्वीर लगाई थी. जिसके बाद हिंदुत्ववादी संगठनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी. इसी को लेकर आज (7 जुलाई) कोल्हापुर बंद का एलान किया गया था. वहीं मामले को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान दिया गया. पुलिस ने कहा कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई. उसके बाद भी विरोध मार्च किया गया. जिसकी वजह से पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा.

"औरंगजेब का महिमामंडन नहीं करेंगे बर्दाश्त"

वहीं मामले को लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. औरंगजेब का पोस्टर लेकर डांस करने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी. साथ ही इसके पीछे कौन है इसकी भी जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें: ओडिशा">https://lagatar.in/43-people-of-bihar-died-in-odisha-train-accident-disaster-management-department-tweeted-information/">ओडिशा

ट्रेन हादसे में बिहार के 43 लोगों की मौत, आपदा प्रबंधन विभाग ने ट्वीट कर दी जानकारी
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही