Ranchi News: HIV/AIDS को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए सोमवार को सदर अस्पताल, रांची से जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में सदर अस्पताल के डॉक्टर, अधिकारी, कर्मचारी और ANMTC की छात्राएं शामिल हुईं.
रैली में डॉ तवा रिजीवी, डॉ सोहन और जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह समेत सदर अस्पताल के पदाधिकारियों और एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मियों ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने लोगों को HIV/AIDS से बचाव और सुरक्षित व्यवहार के बारे में जानकारी दी.
रैली के दौरान लोगों को समय पर HIV की जांच कराने और जरूरत पड़ने पर इलाज लेने के लिए जागरूक किया गया. साथ ही HIV से जुड़े भेदभाव और गलत धारणाओं को दूर करने का संदेश दिया गया.
प्रतिभागियों ने लोगों से HIV संक्रमित लोगों के साथ सहयोग और सम्मान का व्यवहार करने की अपील की. कार्यक्रम का उद्देश्य HIV/AIDS को लेकर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और समाज में जागरूकता बढ़ाना था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.