Search

 
 
 

धनबाद : पिछले एक वर्ष में SNMMCH में एचआईवी के 152 मरीज़ मिले

 
एसएनएमएमसीएच में एचआईवी के मरीजों ने कराया है रजिस्ट्रेशन, 1300 ले रहे दवा
Dhanbad : धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में अगस्त 2022 से जुलाई 2023 तक एचआईवी (HIV) के 152 मरीज़ मिले है. जिनका समुचित इलाज़ किया जा रहा है. ये जानकारी मंगलवार 22 अगस्त को एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार ने दी. उन्होंने कहा कि एचआईवी की पुष्टि होने पर आम मरीज़ों की तरह ही बिना भेदभाव के एचआईवी संक्रमित मरीज़ों का इलाज़ होता है. एआरटी सेंटर में एचआईवी संक्रमितों को दी जाने वाली हर दवाइयां भी उपलब्ध हैं. [caption id="attachment_737339" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/SNMMCH-ADHISHAK-272x284.jpg"

alt="" width="272" height="284" /> डॉ.अनिल कुमार, अधीक्षक, एसएनएमएमसीएच[/caption] वही एआरटी सेंटर के अभय कुमार ने बताया कि SNMMCH में HIV के लगभग 2800 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. जिसमे फिलहाल 1300 मरीज़ दवा ले रहे है. उन्होंने बताया कि नियमित दवा लेने से एचआईवी संक्रमित का वायरल लोड 1000 से नीचे और सीडी फोर (CD4) 350 से ऊपर रहता है. जिसे मेडिकली स्वस्थ कहा जा सकता है. ज़िले में ऐसे दर्जनों मरीज़ हैं, जो इसके दायरे में है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-according-to-the-criteria-of-aicte-bit-sindri-will-adopt-some-villages/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : एआइसीटीई के मानदंड के अनुसार बीआईटी सिंदरी गोद लेगा कुछ गांव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही