Search

हाइवा ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत

धनबाद : झरिया थाना अंतर्गत धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर भगतडीह के समीप 16 नवंबर की देर रात हाइवा ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक पर दो युवक सवार थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सड़क को जाम कर दिया. स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. घटना के संबंध में घायल युवक के पिता जावेद वकील ने बताया कि झरिया थाना का पीसीआर वैन हाइवा का पीछा कर रहा था. पुलिस से बच निकलने के क्रम में हाइवा ने  बाइक को टक्कर मारी, जिसपर उनका बेटा और भांजा सवार था. भांजे की मौत घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गया. उन्होंने यह भी बताया कि पीसीआर वैन में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने घायल को अस्पातल ले जाना भी मुनासिब नहीं समझा. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल में जुटी. यह भी पढ़ें : आया">https://lagatar.in/wedding-season-has-come-the-shehnai-will-resonate/">आया

शादी का मौसम, गूंजेगी शहनाई [wpse_comments_template]



                                    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//