Search

 
 
 

बहरागोड़ा में अवैध गिट्टी लदा हाइवा जब्त, आगे की कार्रवाई जारी

बहरागोड़ा थाना पुलिस ने खनन विभाग के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गिट्टी लदे एक हाइवा ट्रक को जब्त किया है. यह कार्रवाई बहरागोड़ा-मुख्य सड़क पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पास की गई.
 

Himangshu karan

Baharagora: बहरागोड़ा थाना पुलिस ने खनन विभाग के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गिट्टी लदे एक हाइवा ट्रक को जब्त किया है. यह कार्रवाई बहरागोड़ा-मुख्य सड़क पर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पास की गई.

 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खनन निरीक्षक के साथ समन्वय स्थापित कर इस अभियान को अंजाम दिया. वाहन को रोककर जब उसकी जांच की गई तो पाया गया कि उसमें अवैध रूप से गिट्टी लदी हुई थी, जिसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं था. अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए की गई. इस कार्रवाई के दौरान अवैध खनन करने वाले माफिया में हड़कंप मच गया.

 

वहीं, खनन निरीक्षक द्वारा वाहन की गहन जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. इस घटना से अवैध खनन गतिविधियों में लिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही